Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा भभूत सिंह द्वारा स्थापित पवित्र कोरकू श्रद्धा स्थल पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पचमढ़ी में कोरकू समाज ने पारंपरिक गाथा नृत्य से किया भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री ने झांझ मंजीरा बजाकर नर्तक दल का बढ़ाया उत्साह
कलाकारों को 5-5 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को पचमढ़ी में अमलतास होटल पहुंचकर यहां स्थित कोरकू/ मवासी समाज के पवित्र श्रद्धा स्थल पर नमन श्रद्धापूर्वक किया। इस दौरान कोरकू जनजातीय समाज के सदस्यों ने पारंपरिक गाथा नृत्य प्रस्तुत कर और समाज की परंपरागत रीति से मुख्यमंत्री डॉ यादव का भव्य स्वागत किया
इस अवसर पर 26 सदस्यीय दल ने ढोलक, टिमकी और झांझ जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ जनजातीय गाथा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भी झांझ मजीरा बजाकर जनजाति कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और प्रोत्साहन स्वरूप कलाकारों 5-5 हजार की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को श्रद्धा स्थल की मान्यताओं और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा भभूत सिंह के वंशज श्री मनीष भोपाजी से भी आत्मीय चर्चा की।
समाज के श्रीमत गुड्डी शीलू और श्री विजय शीलू ने बताया कि श्रद्धा स्थल पर स्थित पत्थर की संरचना को कोरकू मवासी समाज में अत्यंत पवित्र माना जाता है। यह संरचना राजा भभूत सिंह द्वारा स्थापित की गई थी, जो समाज के पूर्वजों का प्रतीक मानी जाती है। मान्यता के अनुसार यह संरचना सप्त धातु से निर्मित है।
राजा भभूत सिंह जी प्रकृति प्रेमी थे और उन्होंने पचमढ़ी में इस गाथा स्थल की स्थापना की थी। यह स्थल कोरकू मवासी समाज में सम्मान का केंद्र बना हुआ है। श्रद्धा स्थल पर लकड़ी के पटियों पर हस्तनिर्मित चित्र उकेरे गए हैं, जिनमें सूर्य और चंद्रमा की आकृति, घोड़े पर सवार मृतक का चित्र, उनकी मृत्यु तिथि, गाथा बैठाने की तिथि एवं उन पूर्वजों के चित्र होते हैं। इसी तरह कुटुंब कबीले के पूर्व मृतक जिनकी गाथा अब तक शामिल नहीं हो पाई है, उनकी गाथा शामिल करने वाले पूर्वजों के चित्र अंकित होते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाज की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।

  • Related Posts

    गुरूकुल परम्परा और नवीन तकनीक से गढ़ेंगे भविष्य का मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    उज्जैन में खुलेगी धन्वंतरी मेडिकल यूनिवर्सिटी गुरू पूर्णिमा पर उज्जैन से हुआ प्रदेश में नए शैक्षणिक युग का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने 1000 प्राथमिक शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र एआई पर…

    Read more

    प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को गहराई से समझने के लिये उन्हें उज्जैन के सांदिपनी आश्रम अवश्य आना चाहिए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री गुरु पूर्णिमा पर महर्षि सांदीपनि आश्रम में श्रद्धा समारोह में हुए शामिल गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तीन पुस्तकों का किया विमोचन   भोपाल (IMNB NEWS AGENCY)    …

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए