Ro no D15139/23

विश्व पर्यावरण दिवस पर नंदनवन जंगल सफारी में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

*50 से अधिक स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण पर दी सहभागिता*

रायपुर, 5 जून 2025/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 50 से अधिक स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

इस अभियान की शुरुआत में सभी प्रतिभागियों को विभागीय अधिकारियों ने प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के महत्व पर जानकारी दी। इसके पश्चात पार्किंग क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने वहाँ उपस्थित पर्यटकों से संवाद कर प्लास्टिक द्वारा पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी साझा की। इस अभियान में इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) के अधिकारी भी सम्मिलित रहे और कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

जंगल सफारी संचालक श्री थेजस शेखर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत में प्रतिभागियों के लिए चिड़ियाघर क्षेत्र में नो प्लास्टिक वॉक आयोजित की गई। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें वन्यजीवों, पक्षियों, तितलियों,पेड़-पौधों और जैव विविधता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सभी प्रतिभागियों द्वारा जंगल सफारी के अधिकारियों के साथ मिलकर ‘राजकीय पेड़ साल‘ के पौधे लगाए। वृक्षारोपण के समय अधिकारियों ने पौधों की देखभाल और उनके पर्यावरणीय महत्व पर भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी स्वयंसेवकों को जंगल सफारी भ्रमण कराया गया। यहाँ उन्हें प्राकृतिक वातावरण और वन्यजीवों को नज़दीक से देखने का अवसर मिला।

श्री शेखर ने कहा कि हम जंगल सफारी और चिड़ियाघर को एक ‘प्राकृतिक शिक्षा केंद्र’ के रूप में विकसित करना चाहते हैं जहाँ विद्यार्थी और बच्चे प्रकृति को समझें और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों। ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की भावना को और भी सशक्त किया जा सके। इस अवसर पर पर्यटकों के लिए पर्यावरण संरक्षण पर आधारित ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और विजेता प्रतिभागियों को उपहार भेंट किया गया।

  • Related Posts

    दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस को भेंट किया लैपटॉप मुख्यमंत्री ने पूछा—“आगे क्या बनना चाहती हो?”, जयमंती बोलीं—“शिक्षक बनना चाहती हूं” मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला- “शिक्षक…

    Read more

    मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और उनके प्राकृतिक आवास का संरक्षण हमारी प्राथमिकता मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान