Ro no D15139/23

पुर्तगाल ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर जीता नेशंस लीग का खिताब, फूट-फूटकर रोए रोनाल्डो

स्पोर्ट्स डेस्क/म्यूनिख । पुर्गताल का यह दूसरा खिताब है। इससे पहले उसने 2018-2019 में टूर्नामेंट के पहले सीजन में भी खिताब जीता था। नूनो मेंडिस को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मेंडिस ने फाइनल में एक गोल किया। साथ ही पेनल्टी शूटआउट में पुर्तगाल के लिए अहम भूमिका निभाई।

पुर्तगाल की फुटबॉल टीम ने नेशंस लीग कप का खिताब जीत लिया है। रविवार देर रात खेले गए फाइनल में पुर्तगाल ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 5-3 से हरा दिया। एक्सट्रा टाइम समाप्त होने के बाद स्कोर 2-2 से बराबर रहा था। फिर पेनल्टी शूटआउट में पुर्तगाल ने अपने पांच के पांच शॉट में स्कोर किया, जबकि स्पेन की टीम एक शॉट मिस कर गई। पुर्तगाल के गोलकीपर डिएगो कोस्टा हीरो रहे। उनका एक सेव्स ने पुर्तगाल को नेशंस लीग का खिताब जिता दिया। के बाद पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो फूट-फूटकर रोने लगे। पुर्गताल का यह दूसरा खिताब है। इससे पहले उसने 2018-2019 में टूर्नामेंट के पहले सीजन में भी खिताब जीता था।
पुर्तगाल के लिए फाइनल में शुरुआत अच्छी नहीं रही। 21वें मिनट में स्पेन के मार्टिन जुबीमेंडी ने गोल दागकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि, स्पेन की टीम यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रख सकी। 26वें मिनट में नूनो मेंडिस ने गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया। हाफ टाइम से पहले स्पेन के मिकेल ओयरजबाई ने गोल दाग स्पेन को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद 61वें मिनट में रोनाल्डो ने गोल दागा और स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद फुल टाइम तक स्कोर 2-2 से बराबर रहा। फिर मैच 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में गया। उसमें भी कोई गोल नहीं हो सका। फिर मैच पेनल्टी शूटआउट में गया।

  • पेनल्टी शूटआउट में क्या हुआ?
    पुर्तगाल की ओर से पहला शॉट गोंजालो रामोस ने लिया और उन्होंने गोल किया। स्कोर पुर्तगाल 1-0 स्पेन
    स्पेन की ओर से पहला शॉट मिकेल मेरिनो ने लिया और गोल दागा।स्कोर पुर्तगाल 1-1 स्पेन
    पुर्तगाल की ओर से दूसरा शॉट विटिन्हा ने लिया और उन्होंने गोल किया। स्कोर पुर्तगाल 2-1 स्पेन
    स्पेन की ओर से दूसरा शॉट एलेक्स बेना ने लिया और गोल दागा। स्कोर पुर्तगाल 2-2 स्पेन
    पुर्तगाल की ओर से तीसरा शॉट ब्रूनो फर्नांडीस ने लिया और उन्होंने गोल किया। स्कोर पुर्तगाल 3-2 स्पेन
    स्पेन की ओर से तीसरा शॉट इस्को ने लिया और गोल दागा। स्कोर पुर्तगाल 3-3 स्पेन
    पुर्तगाल की ओर से चौथा शॉट नूनो मेंडिस ने लिया और उन्होंने गोल किया। स्कोर पुर्तगाल 4-3 स्पेन
    स्पेन की ओर से चौथा शॉट अल्वारो मोराटा ने लिया और वह गोल से चूक गए। स्कोर पुर्तगाल 4-3 स्पेन
    पुर्तगाल की ओर से पांचवां और फाइनल शॉट रुबेन नेवेस ने लिया और उन्होंने गोल किया। स्कोर पुर्तगाल 5-3 स्पेन
    अब तक नेशंस लीग जीतने वाली टीमें
  • सीजन फाइनल तीसरा-चौथा स्थान
    विजेता स्कोर उपविजेता तीसरा स्थान चौथा स्थान
    2018-19 पुर्तगाल 1-0 नीदरलैंड इंग्लैंड स्विटजरलैंड
    2020-21 फ्रांस 2-1 स्पेन इटली बेल्जियम
    2022-23 स्पेन 0-0 (एक्सट्रा टाइम)
    (5-4 पेनल्टी शूटआउट) क्रोएशिया इटली नीदरलैंड
    2024-25 पुर्तगाल 2-2 (एक्सट्रा टाइम)
    (5-3 पेनल्टी शूटआउट) स्पेन फ्रांस जर्मनी
  • फाइनल में मिले अवॉर्ड्स
    साल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ गोल
    2019 बर्नार्डो सिल्वा क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    2021 सर्जियो बुस्केट्स करीम बेंजेमा
    2023 रोड्री ब्रूनो पेटकोविच
    2025 नूनो मेंडिस

एमबाप्पे के दम पर जर्मनी को हराकर फ्रांस ने हासिल किया तीसरा स्थान
कप्तान किलियन एमबाप्पे के शानदार खेल के दम पर फ्रांस ने नेशंस लीग फुटबॉल में तीसरे स्थान के मैच में रविवार को जर्मनी को हरा दिया। पुर्तगाल और स्पेन के खिताबी मुकाबले से पहले हुए इस मैच में रीयाल मैड्रिड के स्ट्राइकर एमबाप्पे ने एक गोल करने के साथ दूसरे गोल में सहायक की भूमिका अदा की जिससे फ्रांस ने जर्मनी को उसके घरेलू मैदान पर 2-0 से शिकस्त दी।
मैच के शुरुआती हाफ में दबदबा बनाने के बावजूद जर्मनी की टीम गोल करने में विफल रही। ऑरेलियन चोउमेनी ने मध्यांतर से ठीक पहले क्लब टीम के साथी एमबाप्पे के लिए मौका बनाया जिसे इस दिग्गज खिलाड़ी ने गोल में बदल दिया। एमबाप्पे के बनाये मौके पर मैच के 84वें मिनट में स्थानापन्न माइकल ओलिसे ने गोल कर फ्रांस को दो गोल की बढ़त दिला दी। इससे पहले जर्मनी को सेमीफाइनल में बुधवार को पुर्तगाल ने 2-1 से हराया था जबकि यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने फ्रांस को 5-4 से मात दी थी।

  • Related Posts

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

    Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल