Ro no D15139/23

जिले में प्रत्येक शनिवार को हो रहा स्वच्छता त्यौहार का आयोजन

जिला पंचायत सीईओ ने ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बरगा, किरगी-बी, तोरनकट्टा एवं मनकी का निरीक्षण कर स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की
राजनांदगांव 09 जून 2025। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले के ग्रामों में प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बरगा, किरगी-बी, तोरनकट्टा एवं मनकी का निरीक्षण कर स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम मनकी में स्वच्छता त्यौहार अंतर्गत प्रत्येक घर में शोकपिट निर्माण कर ग्रे-वाटर के निपटान हेतु ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने निर्माणाधीन सेग्रीगेशन शेड को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत भवन मनकी के समीप एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। ग्राम तोरनकट्टा में नियमित कचरा संग्रहण नहीं होने और सड़क किनारे कचरा पाए जाने की पर नाराजगी व्यक्त की गई और ग्राम पंचायत सचिव पर 250 रूपए का अर्थदण्ड लगाया। उन्होंने निर्माणाधीन ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने ग्राम बरगा के निरीक्षण के दौरान ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की और 10 दिनों के भीतर निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देशित किया। साथ ही ग्राम बारगा को आदर्श ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए सभी आवश्यक कंपोनेंट्स की शीघ्र पूर्ति करने कहा गया। सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम किरगी बी पहुंचकर ग्रामीणों एवं स्वच्छताग्राहियों के साथ बैठक लेकर गांव को ब्लॉक स्तर के मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करने पर चर्चा की। इस अवसर पर जल संरक्षण, संपूर्ण स्वच्छता और गांव को कचरा मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक घर में शोकपिट निर्माण को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि सतत जनसहभागिता का परिणाम है। ओडीएफ प्लस के सभी मानकों को पूर्ण कर ग्रामीणों को स्वस्थ और स्वच्छ जीवनशैली प्रदान करनी है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, जिला व जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छताग्राही एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बैठक के बाद तत्काल कार्रवाई : गोरीनगर अंडरपास से 24 घंटे में पानी निकासी का लक्ष्य

    *विधानसभा अध्यक्ष की पहल के बाद जिला प्रशासन सक्रिय, रेलवे से जुड़े कार्यों को मिली गति*   राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों…

    Read more

    सहकारिता के साथ हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम

    सूरज की रोशनी बनी सहकारिता की बचत का आधार*   *- सौर ऊर्जा से घटा सहकारी समितियों का बिजली खर्च*   *- बैंक के प्रधान कार्यालय में प्रतिमाह 80 से…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी