Ro no D15139/23

जिले में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया जाएगा सघन पौधरोपण : कलेक्टर

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
– सुकमा जिले में नक्सली हमले में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरिपुंजे को दी गई श्रद्धांजलि
– 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
– 15 जून से 30 जून तक धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत जनजाति परिवारों को शासन की योजनाओं से किया जाएगा लाभान्वित
– चावल उत्सव के तहत राशन सामग्री वितरण का कार्य अच्छी तरह करने के लिए कहा
राजनांदगांव 10 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने सुकमा जिले में नक्सली हमले में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरिपुंजे को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि इस वर्ष सघन पौधरोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान से किया जाएगा। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए व्यापक तौर पर पौधरोपण करने के लिए पहले से तैयारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पौधरोपण के लिए गड्ढे बनाने, खाद की व्यवस्था एवं अन्य तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग से पौधे लेकर पौधरोपण किया जाएगा। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कृषि विभाग को बाड़ी एवं मेड़ में पौधे लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पौधों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग होना चाहिए, इसके साथ ही पर्याप्त देखरेख करने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में खेल विभाग, आयुष, जिला शिक्षा, समाज कल्याण एवं अन्य सभी विभाग कार्यक्रम में शामिल होंगे। योग दिवस के इस आयोजन में सामाजिक संस्थानों को भी जोडऩा है। कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा के दृष्टिगत व्यवस्था तथा आयुष विभाग का स्टाल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने योग दिवस कार्यक्रम की तैयारी अच्छे से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 से 30 जून तक धरती आबा जनभागीदारी अभियान अंर्तगत राष्ट्रव्यापी जागरूकता एवं जनजाति परिवारों को शासन की योजना का लाभ दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य अंतिम व्यक्ति को पात्रता अनुसार व्यक्तिगत लाभ दिया जाना है। इसके तहत पात्र व्यक्ति एवं जनजाति परिवारों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता सहित शासन की अन्य सेवाओं से लाभान्वित करना है। उन्होंने इसके लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में राजस्व एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान संचालित है तथा धरती आबा शिविर 15 जून से संचालित होगा, जिसे प्राथमिकता से करना है।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में खाद-बीज की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खेती किसानी को ध्यान में रखते हुए किसान खाद-बीज का अग्रिम उठाव कर रहे है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज की आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एसडीएम को इसके लिए समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग से जल की आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। जिला हास्पिटल के निर्माणाधीन कार्यों में गति लाने के लिए सीजीएमएससी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। दिग्विजय स्टेडियम में बास्केटबाल कोर्ट में लाईट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि चावल उत्सव अंतर्गत राशन सामग्री वितरण का कार्य अच्छी तरह होना चाहिए। उन्होंने राजनांदगांव शहर सीमा में शासकीय भूमि के संबंध में जानकारी ली तथा सभी विभागों को जमीन की आवश्यकता के संबंध में चर्चा की। बारिश के मौसम में डायरिया पीलिया एवं अन्य मौसमी बीमारियों से सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों, स्वामित्व योजना, भू आबंटन प्रकरणों, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, क्रेडा अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की।
जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि डायरिया एवं पीलिया जैसे बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वच्छता त्यौहार में सभी की सहभागिता होनी चाहिए। सभी को उबला हुआ पानी पीना चाहिए और बीमारियों की रोकथाम के लिए पहले से ही सावधान एवं सर्तक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पौधरोपण के लिए तैयारियां की जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्री मनोज मरकाम, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री श्रीकांत कोर्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बैठक के बाद तत्काल कार्रवाई : गोरीनगर अंडरपास से 24 घंटे में पानी निकासी का लक्ष्य

    *विधानसभा अध्यक्ष की पहल के बाद जिला प्रशासन सक्रिय, रेलवे से जुड़े कार्यों को मिली गति*   राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं रेलवे के अधिकारियों-कर्मचारियों…

    Read more

    सहकारिता के साथ हरित ऊर्जा की ओर बढ़ते कदम

    सूरज की रोशनी बनी सहकारिता की बचत का आधार*   *- सौर ऊर्जा से घटा सहकारी समितियों का बिजली खर्च*   *- बैंक के प्रधान कार्यालय में प्रतिमाह 80 से…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी