Ro no D15139/23

रक्षा राज्य मंत्री ने शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान का दौरा किया

रक्षा राज्य मंत्री ने भारतीय सेना को एक आधुनिक, प्रौद्योगिकी संचालित, आत्मनिर्भर और युद्धक परिस्थितियों के लिए तैयार सैन्य बल में रूपातंरित करने में इसकी भूमिका की सराहना की
नई दिल्ली । रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 09 जून, 2025 को हिमाचल प्रदेश में शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान (एआरटीआरएसी) का दौरा किया। उन्हें जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एआरटीआरएसी लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा द्वारा देश भर में फैले 34 प्रतिष्ठित प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों के माध्यम से संस्थागत प्रशिक्षण के रूप में कमान द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका और भारतीय सेना के सामने आने वाली समकालीन व भविष्य की चुनौतियों के आधार पर सिद्धांतों एवं अवधारणाओं के निर्माण के साथ-साथ सैन्य नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं में आगे की गतिविधियों से अवगत कराया गया।
रक्षा राज्य मंत्री ने रणनीतिक सेना प्रमुखों को सशक्त बनाने, ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रौद्योगिकी अवशोषण और कार्यात्मक प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देने के संबंध में एआरटीआरएसी की पहल की सराहना की। उन्होंने डिजिटल इंडिया मिशन के एक हिस्से के रूप में विशिष्ट प्रौद्योगिकी एवं गतिविधियों के माध्यम से भारतीय सेना को एक आधुनिक, प्रौद्योगिकी संचालित, आत्मनिर्भर और युद्धक परिस्थितियों के लिए तैयार सैन्य बल में रूपातंरित करने में कमान की भूमिका की सराहना की।
श्री संजय सेठ ने एआरटीआरएसी मुख्यालय में कार्मिकों के साथ बातचीत करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना, नौसेना और वायु सेना के संयुक्त समन्वय का उल्लेख किया। उन्होंने सेना प्रशिक्षण कमान की सराहना की और इसे आतंकवाद तथा इसके अपराधियों के खिलाफ लड़ने में भारत के दृढ़ रुख का सफल प्रदर्शन बताया। रक्षा राज्य मंत्री ने एनसीसी और सैनिक स्कूलों के विस्तार हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
रक्षा राज्य मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आर्मी हेरिटेज म्यूजियम परिसर में एक पौधा भी लगाया।

  • Related Posts

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

        डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र में सक्रिय एक स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार, कवि, साहित्यकार एवं सामाजिक विचारक हैं। विगत दो दशकों से…

    Read more

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    Cyber Crime News: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) में साइबर क्राइम के मामलों में अचानक तेजी आ गयी है. पहले औसतन हर महीने 8 केस दर्ज होते थे. सितंबर के…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु