Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की

– प्रगतिरत विकास कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 13 जून 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों की बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने हितग्राहियों को किश्त की राशि का भुगतान समय-सीमा में सुनिश्चित करने के लिए लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम सभा की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत अनुमोदित नवीन स्वीकृति तथा पात्र-अपात्र हितग्राहियों की सूची तत्काल प्रस्तुत करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ब्लाकों में पदस्थ तकनीकी सहायकों की हर 15 दिवस में उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सभी तकनीकी सहायक को फील्ड में रहकर प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा जनपद पंचायत के सीईओ को कार्यों का मॉनिटरिंग करने निर्देशित किया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए नालियों, सोख्ता गढ्डा, तालाबों की सफाई, कचरा संग्रहण, दीवार लेखन, स्वच्छता सर्वेक्षण के पूर्व प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट यूनिट के संबंध में आवश्यक जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, 15वें वित्त आयोग एवं पंचायत सेक्टर के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा प्रगतिरत कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी योजनान्तर्गत संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

  • Related Posts

    नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नशामुक्ति का दिया संदेश*   *- ग्रामीणों को किया गया जागरूक*   राजनांदगांव 09 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय…

    Read more

    नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से गौली यादव पढ़ाई जारी रखने में मिली मदद

    *सेवा की कहानी *- आर्थिक सहायता से शिक्षा के सपनों को साकार करने की दिशा में बढ़ाए कदम* राजनांदगांव 09 अक्टूबर 2026। शासन द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे