Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर त्वरित अमल कर समय पर कार्य पूर्ण कराएं -कलेक्टर

*वाटऱ हार्वेस्टिंग निर्माण में लापरवाही पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी क़ो नोटिस*

*कलेक्टर ने की विभागीय कार्यो की समीक्षा*

रायपुर,17 जून 2025/ बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को समय -सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री के जिला प्रवास के दौरान किये गए घोषणाओं की समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री सोनी ने वर्षा जल संचयन के लिए नगरीय निकायों के सभी पक्के मकानों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की समीक्षा करते हुए सभी नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भवन निर्माण की अनुमति के दस्तावेज अनुसार भवन स्वामियों से वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कराने के निर्देश दिये। इस दौरान नगर पालिका परिषद भाटापारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा भवन निर्माण अनुमति सम्बन्धी दस्तावेज की जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी की समीक्षा करते हुए जिला स्तर पर गरिमामय आयोजन के निर्देश दिये। योगाभ्यास स्थल पर पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा रोपण, बीज़ वितरण कराने वन व उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों क़ो निर्देशित किया। योग में
युवाओं की सहभागिता हेतु स्कूल, कॉलेज आईटीआई, आयुष केंद्र, अमृत सरोवर शेड में योगाभ्यास कराने तथा एनएसएस एनसीसी के युवाओ क़ो शामिल करने कहा। योग अभ्यास में शामिल अधिकारी कर्मचारियों का ऑनलाइन पंजीयन के भी निर्देश दिये।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग अंतर्गत राजस्व प्रकारणों की समीक्षा करते हुए 1 वर्ष से लंबित प्रकरणों का निराकरण में तेजी लाने तथा बारिश से पहले सीमांकन व बटांकन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व न्यायलय के साथ ही मैदानी कार्यो को भी तत्परता से पूरा करने तहसीलदारों को निर्देशित किया। इसके साथ ही आरबीसी 6-4, भू -अर्जन, किसानों क़ो खाद -बीज़ की उपलब्धता, सीपी ग्राम्स, पीजएन का लंबित आवेदन की समीक्षा की गई।

  • Related Posts

    थाड़पथरा में ग्रामीण एवं जनजातीय पर्यटन की जीवंत पाठशाला, 90 विद्यार्थियों ने जाना बैगा संस्कृति का वैभव

    *विश्व पर्यटन सप्ताह के तहत आईजीएनटीयू के विद्यार्थियों ने जंगल, अमरावती गंगा और ‘माई का मंडप’ तक किया ट्रैकिंग अनुभव* *समुदाय आधारित पर्यटन मॉडल को करीब से समझा* रायपुर, 24…

    Read more

    वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन,

    *भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज* *दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य ने बनाई बढ़त, 11.82 लाख से अधिक परिसंपत्तियों की जियो-टैगिंग पूर्ण*…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम