Ro no D15139/23

अग्निवीर भर्ती : 30 जून से 10 जुलाई तक होगी ऑनलाइन परीक्षा, प्रवेश पत्र 16 जून से उपलब्ध

धमतरी 17 जून 2025/ भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 30 जून 2025 से 04 जुलाई 2025 एवं 07 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के पांच परीक्षा केंद्रोंदृबिलासपुर, रायपुर, भिलाई (दुर्ग), दुर्ग और जगदलपुर में प्रतिदिन तीन-चार शिफ्टों में यह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। अग्निवीर क्लर्क, एस.के.टी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर ही लिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध किए गए है।

छत्तीसगढ़ में निर्धारित परीक्षा केंद्र इस प्रकार हैंः बिलासपुर में चौकसी इंजीनियरिंग कॉलेज, मस्तुरी रोड, लाल खदान और डॉ. सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी, करगी रोड, कोटा; रायपुर में आईओएन डिजिटल जोन, सरोना; भिलाई (दुर्ग) में पर्थिवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, सिर्सकला; दुर्ग में छत्रपति शिवाजी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बालोद रोड और जगदलपुर में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, धरमपुरा। भारतीय सेना ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टता के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप) के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। सेना भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सख्त सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    निर्यात प्रशिक्षण से धमतरी के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की पहल

    दो दिवसीय प्रशिक्षण में उद्यमियों, किसानों, FPO एवं महिला स्व-सहायता समूहों को निर्यात प्रक्रिया, गुणवत्ता, पैकेजिंग और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की दी गई जानकारी   RAMP योजना के तहत प्रतिदिन लगभग…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान:आरसेटी से प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं धमतरी की महिलाएं

    हरदीभाठा की महिला स्व-सहायता समूह बना रहे फिनाइल, हैंडवॉश, साबुन सहित दैनिक उपयोग के उत्पाद   शासकीय कार्यालयों, अस्पतालों और विद्यालयों में स्थानीय महिला उद्यमियों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव