Ro no D15139/23

निर्यात प्रशिक्षण से धमतरी के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की पहल

दो दिवसीय प्रशिक्षण में उद्यमियों, किसानों, FPO एवं महिला स्व-सहायता समूहों को निर्यात प्रक्रिया, गुणवत्ता, पैकेजिंग और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की दी गई जानकारी

 

RAMP योजना के तहत प्रतिदिन लगभग 40 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण, IEC पंजीयन की प्रक्रिया से भी जुड़े हितग्राही

 

धमतरी, 13अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने तथा उद्यमियों की निर्यात क्षमता विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल पर दो दिवसीय निर्यात प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, धमतरी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) के अंतर्गत संचालित RAMP योजना के तहत Positive Mantra Consulting Services Pvt. Ltd. (PMC) के सहयोग से 13 एवं 14 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में निर्यात की संभावनाओं, अंतरराष्ट्रीय व्यापार की प्रक्रियाओं और वैश्विक बाजार में व्यवसाय विस्तार के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME), स्थानीय उद्यमियों, किसानों, कृषक उत्पादक संगठनों (FPO), महिला स्व-सहायता समूहों तथा नए व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक हितग्राहियों को निर्यात के अवसरों से परिचित कराना और उन्हें अपने उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के लिए सक्षम बनाना था।

 

शासकीय योजनाओं और औद्योगिक प्रोत्साहन की दी जानकारी

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, धमतरी के महाप्रबंधक श्री लोकपाल खांडेकर एवं प्रबंधक श्री प्रशांत चंद्राकर ने विभागीय योजनाओं, उद्योग स्थापना की प्रक्रिया तथा शासन द्वारा संचालित औद्योगिक एवं स्वरोजगार प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को सुदृढ़ बनाने, स्थानीय उत्पादों की विशिष्ट पहचान विकसित करने तथा निर्यात के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

 

निर्यात प्रक्रिया से लेकर वैश्विक बाजार की रणनीति तक प्रशिक्षण

 

प्रशिक्षण सत्रों में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के DRP एवं मास्टर ट्रेनर डॉ. संदीप मेश्राम ने निर्यात की प्रक्रिया, उद्योग एवं निर्यात नीति, निर्यात योग्य उत्पादों की पहचान तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार विस्तार की रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी दी। APEDA से श्री अशोक कुमार बोरा एवं PMC से श्री आशीष साहू भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की DRP सुश्री नेहा नागपुरे एवं सुश्री प्रिया पटेल ने भी सहभागिता निभाई।

 

कार्यक्रम के प्रथम दिवस 13 अक्टूबर को श्री अशोक कुमार बोरा ने कृषि एवं खाद्य उत्पादों के निर्यात में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) की भूमिका, निर्यात की संभावनाओं तथा आयातक-निर्यातक कोड (IEC) के पंजीयन की प्रक्रिया की जानकारी दी। वहीं, डॉ. संदीप मेश्राम ने एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना, केंद्र एवं राज्य सरकार की औद्योगिक और निर्यात प्रोत्साहन नीतियों, सब्सिडी, निर्यात बीमा संबंधी प्रावधानों तथा पात्रता की जानकारी दी।

 

गुणवत्ता, पैकेजिंग और नवाचार पर विशेष जोर

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए केवल उत्पादन पर्याप्त नहीं है, बल्कि उत्पाद की गुणवत्ता, मानकों का अनुपालन, आकर्षक पैकेजिंग, बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन और प्रभावी विपणन भी महत्वपूर्ण हैं। उत्पादों में नवाचार, उनकी उपयोगिता एवं विशिष्टता को उभारने तथा ग्राहकों की अपेक्षाओं के अनुरूप व्यवसाय संचालन के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया।

 

इसके साथ ही निर्यात के लिए आवश्यक दस्तावेजों, पंजीयन, नियामकीय औपचारिकताओं और व्यावसायिक तैयारी की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को स्थानीय कृषि एवं खाद्य उत्पादों के लिए संभावित बाजार तलाशने, निर्यात की व्यवहार्यता का आकलन करने तथा शासकीय योजनाओं के माध्यम से व्यवसाय विस्तार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

80 प्रतिभागियों को मिला प्रशिक्षण, निर्यात की तैयारी को मिलेगा बढ़ावा

 

दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों का RAMP योजना के अंतर्गत पंजीयन किया गया तथा उन्हें IEC पंजीयन की प्रक्रिया से भी जोड़ा गया। इससे इच्छुक उद्यमियों को निर्यात संबंधी औपचारिकताओं को समझने और भविष्य में निर्यात गतिविधियां प्रारंभ करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला।

 

यह प्रशिक्षण धमतरी जिले में उद्यमिता विकास, स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन तथा रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। स्थानीय उत्पादों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धी बनाकर व्यापक बाजार तक पहुंचाने से जिले के उद्यमियों, किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों के लिए व्यवसाय विस्तार की नई संभावनाएं विकसित हो सकती हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के माध्यम से स्थानीय उद्यमों को शासकीय योजनाओं, आधुनिक व्यावसायिक प्रक्रियाओं और निर्यात के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    (कोरबा समाचार ) मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से शीतल की शिक्षा को मिला संबल

    कोरबा 13 अक्टूबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दर्री नगर जोन में आयोजित सेवा सेतु शिविर में प्रगति नगर निवासी श्रीमती प्रमिला निर्मलकर की पुत्री सुश्री शीतल को मुख्यमंत्री नोनी…

    Read more

    सीएम कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से लकवा पीड़ितों को मिला सहारा, गुलो बाई और शिवचरण मिंज को प्रदान की गई व्हीलचेयर

    व्हीलचेयर मिलने से चलने-फिरने में असमर्थ दोनों बुजुर्गों को मिली राहत, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार बगिया कैंप कार्यालय बना जरूरतमंदों की उम्मीद का केंद्र, रोजाना समस्याएं लेकर…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव