Ro no D15139/23

राजस्व मामलों पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

*राजस्व अधिकारियों को जल्द और गुणवत्तापूर्ण निराकरण क दिये टिप्स*

धमतरी, 17 जून 2025/जिले में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राजधानी रायपुर से आए अपर कलेक्टर और राजस्व मामलों के जानकार श्री यू.एस. अग्रवाल एवं श्री श्रीकांत वर्मा द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि राजस्व कार्य सीधे आम जनता से जुड़े होते हैं, इसलिए इनकी प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता अत्यंत आवश्यक है। अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा यह प्रशिक्षण बेहद उपयोगी है, सभी अधिकारी एवं राजस्व अमला इसे गंभीरता से समझे और अपने कार्य में प्रगति लाएं। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, अतिक्रमण हटाने जैसे कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न करें।
प्रशिक्षण में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, बंदोबस्त, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, के साथ-साथ खसरा सुधार, बी-1 रिकॉर्ड अद्यतन, डिजिटल अभिलेख प्रबंधन, ऋण पुस्तिकाओं का संधारण, भू-अर्जन, एवं नक्शा सुधार जैसे अनेक विषयों पर गहन जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षकों ने उपस्थित राजस्व अधिकारियों से कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों की जानकारी भी ली और समाधान के लिए टिप्स दिये। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रशिक्षण देने आए अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।

  • Related Posts

    गंगरेल बांध के विस्थापितों के पुनर्वास और भूमि आवंटन प्रकरणों की गहन जांच शुरू

    5-सदस्यीय अंतर्विभागीय समिति गठित*   रायपुर,13 अक्टूबर 2026/   पंडित रविशंकर शुक्ल जलाशय परियोजना (गंगरेल बांध) के अंतर्गत डूब प्रभावित जोगीडीह ग्राम के विस्थापित परिवारों के भूमि आवंटन और पुनर्वास…

    Read more

    मत्स्यजीवी दुर्घटना बीमा योजना से मृतक मछुआरे के परिजनों को मिली 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मृतक की पत्नी श्रीमती मनटोरा बाई ढीमर के बैंक खाते में जमा हुई बीमा राशि

      धमतरी 13 अक्टूबर 2026// प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संचालित निःशुल्क मत्स्यजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत धमतरी जिले के मृतक मछुआरे स्वर्गीय संतुराम ढीमर की पत्नी एवं…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव