Ro no D15139/23

मत्स्यजीवी दुर्घटना बीमा योजना से मृतक मछुआरे के परिजनों को मिली 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मृतक की पत्नी श्रीमती मनटोरा बाई ढीमर के बैंक खाते में जमा हुई बीमा राशि

धमतरी 13 अक्टूबर 2026// प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संचालित निःशुल्क मत्स्यजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत धमतरी जिले के मृतक मछुआरे स्वर्गीय संतुराम ढीमर की पत्नी एवं नामित उत्तराधिकारी श्रीमती मनटोरा बाई ढीमर को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। बीमा दावा स्वीकृत होने के बाद PMMSY GAIS Insurance Cell, NFDB, हैदराबाद द्वारा यह राशि उनके बैंक खाते में जमा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्यवती मत्स्य सहकारी समिति मर्यादित, ग्राम अंवरी, विकासखंड कुरूद के सक्रिय सदस्य स्वर्गीय संतुराम ढीमर, पिता स्वर्गीय भुखऊराम ढीमर की 27 जुलाई 2023 को चलती ट्रेन से गिरने के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनके परिवार को योजना के तहत बीमा सहायता दिलाने के लिए मत्स्य पालन विभाग के संचालनालय एवं जिला स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों ने लगभग ढाई वर्षों तक आवश्यक प्रक्रिया और दावा संबंधी कार्यवाही के लिए प्रयास किए। इन प्रयासों के बाद मृतक की पत्नी को बीमा राशि प्राप्त हुई।

मृत्यु एवं स्थायी दिव्यांगता पर 5 लाख रुपये की सहायता

मत्स्य पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआरों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत निःशुल्क दुर्घटना बीमा का प्रावधान किया गया है। इस योजना में मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े पात्र मछुआरों का निःशुल्क दुर्घटना बीमा किया जाता है। योजना के प्रावधानों के अनुसार, बीमित मछुआरे की मृत्यु अथवा स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में नामित उत्तराधिकारी या बीमित व्यक्ति को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं, अस्थायी दिव्यांगता की स्थिति में 2.50 लाख रुपये तथा चिकित्सा व्यय के लिए अधिकतम 25 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है।
इस योजना के माध्यम से दुर्घटना की स्थिति में मछुआरा परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने और उनके सामने उत्पन्न कठिन परिस्थितियों में सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    अब अपनी राह खुद तय कर सकेंगी रोशनी, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से मिली बड़ी राहत

      रायपुर, 13 अक्टूबर 2026/ रोजमर्रा के कामों के लिए घर से बाहर निकलना कई बार दिव्यांगजनों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में आवागमन का एक साधन…

    Read more

    कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा

      – डिजिटल क्रॉप सर्वे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश – प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के लंबित आवेदनों पर धीमी कार्रवाई को लेकर जताई नाराजगी – अमृत मिशन…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव