Ro no D15139/23

सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन हेतु ओपन काउंसलिंग 26 जून तक

रायपुर, 17 जून 2025/ सीधी भर्ती 2023 में चयनित एवं बी.एड. अर्हता के कारण सेवा से हटाये गए सहायक शिक्षकों को शासन के निर्देश अनुसार सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है। शासकीय महाविद्यालय शंकर नगर में आयोजित आज काउंसलिंग के प्रथम दिवस में कुल 301 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें 297 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 04 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने बताया कि आज 17 जून को आमंत्रित अभ्यर्थियों में 59 अभ्यर्थी दिव्यांग श्रेणी के एवं शेष महिला अभ्यर्थी थे। कल 18 जून को काउंसिलिंग के द्वितीय दिवस में 300 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। रिक्त पदों की जानकारी के लिए अभ्यर्थी शिक्षा विभाग की वेबसाईट http://eduportal.cg.nic.in/ का अवलोकन कर सकते हैं।

उपसंचालक लोक शिक्षण ने यह भी बताया कि काउंसिलिंग की प्रक्रिया 26 जून तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से प्रारंभ की जाएगी। नियत तिथि को अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी आगामी दिवसों में काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति आपका विशेष स्नेह और आत्मीय लगाव हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। आपके यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में बस्तर भय…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

      दीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?