Ro no D15139/23

’धरती आबा उत्कर्ष अभियान के तहत गोढ़ी कलस्टर में आयोजित शिविर में 39 ग्रामीणों को मिला राशन कार्ड’

कोरबा 18 जून 2025/धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत आज विकासखण्ड कोरबा के गोढ़ी कलस्टर में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन हाईस्कूल गोढ़ी में किया गया, जिसमें ग्राम बेन्दरकोना, डूमरडीह, भूलसीडीह, बुंदेली, गोढ़ी, गोड़मा, केसला, करमंदी, आंछीमार, करूमौहा, केराकछार, दरगा, मौहार, केरवां, डेंगुरडीह, नकटीखार, पण्डरीपानी, पतरापाली, टेवानारा एवं ठाकुरखेता के ग्रामीणों ने सहभागिता की।

शिविर के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए कुल 39 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 10 को आधार कार्ड, 10 मनरेगा जॉब काड,र् 1 आयुष्मान कार्ड, 12 पेंशन स्वीकृति, 1 जाति प्रमाण पत्र, 5 उज्जवला कनेक्शन, एवं 2 जनधन खाते जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। यह शिविर ग्रामीणों को योजनाओं से सीधे जोड़ने और उन्हें लाभान्वित करने की दिशा में सार्थक पहल सिद्ध हुआ।
शिविर में गोढ़ी सरपंच श्रीमती झूलबाई कंवर पण्डरीपानी सरपंच रामसिंह कंवर, केराकछार सरपंच जगसिंह,जनपद पंचायत कोरबा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कौशाम्बी गबेल, विकास विस्तार अधिकारी श्रीमती महेश्वरी साव सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
यह अभियान जनजातीय समुदाय के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसके माध्यम से वंचित तबकों को शासन की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है और उन्हें सरकारी योजनाओं का त्वरित व पारदर्शी लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार) मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति से बच्चों की पढ़ाई को मिला संबल छात्रवृत्ति की राशि से ललिता राठौर ने खरीदीं पुस्तकें और कॉपियां

    कोरबा 08 अक्टूबर 2026/श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बन रही है। योजना…

    Read more

    (कोरबा समाचार) रंग-बिरंगी दीवारों से बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बरपाली के नौनिहालों को मिला सुरक्षित माहौल और सीखने का अवसर सुरक्षित छत और रंगीन दीवारों ने बदला माहौल, बरपाली आंगनबाड़ी में बढ़ी नौनिहालों की उपस्थिति

    पीएम स्वनिधि ऋण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े अश्वनी दास माणिकपुरी फास्ट फूड दुकान शुरू कर व्यवस्थित रूप से चला रहे व्यवसाय कोरबा 07 अक्टूबर 2026,/पीएम स्वनिधि योजना के तहत…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस