Ro no D15139/23

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी 439 ग्राम पंचायतों में होगा सामूहिक योग, पौधरोपण व जल संरक्षण का संकल्प

“एक पेड़ माँ के नाम 2.0“ मुहिम और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

अम्बिकापुर 20 जून 2025/  भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देशन में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के एक दशक पूर्ण होने के अवसर पर सरगुजा जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में प्रातः 6ः30 बजे से 7ः45 बजे तक सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। योग कार्यक्रमों को ग्रामवासियों से जोड़ने की दिशा में इस वर्ष योग को प्राकृतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों से जोड़ा गया है।

जिला प्रशासन के अनुसार, अमृत सरोवर स्थलों, शालाओं के मैदानों, सामुदायिक भवनों एवं पंचायत भवनों के समीप योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामवासियों, स्कूल के बच्चों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, सरपंचों और प्रकृति प्रेमियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान “हरित संकल्प” के तहत जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” मुहिम के तहत सभी स्थलों पर पौधारोपण भी किया जाएगा, जिससे योग दिवस को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए जनसामान्य को जागरूक किया जा सके।

इसके अतिरिक्त श्रमदान के माध्यम से अमृत सरोवर के आस-पास की सफाई एवं सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर जल, प्रकृति और अध्यात्म से जुड़ी लोककथाओं एवं प्रेरक प्रसंगों पर संवाद स्थापित किया जाएगा।

इस संबंध में जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल ने जिले के समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ एवं कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र जारी कर कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों और समुदाय आधारित संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

  • Related Posts

    संभागायुक्त ने संयुक्त जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

      विभिन्न शाखाओं में नस्तियों के संधारण एवं कार्यप्रणाली का लिया जायजा ई-ऑफिस प्रणाली का करें अनिवार्य उपयोग – संभागायुक्त अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/    सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री…

    Read more

    संभागायुक्त  दुग्गा ने केशवपुर में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का लिया जायजा

    सर्वे प्रक्रिया परख सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/   सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सूरजपुर जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा