Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

*सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में भीमा तालाब जाज्वल्यदेव द्वार के पास हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम*

*योग स्वस्थ शरीर व आनंदित मन का आधार है- सांसद*

रायपुर 21 जून 2025/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास सामूहिक योगाभ्यास किया गया। यह कार्यक्रम भीमा तालाब जाज्वल्यदेव द्वार के पास आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्वभर में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ शरीर व आनंदित मन का आधार है, जो हमें आत्मानुशासन, संयम और शांति की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि करे योग-रहे निरोग इसी भावना के साथ स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योग अभ्यास करना चाहिए। योग भारत की प्राचीन जीवनशैली है, जो तन-मन और आत्मा को संतुलन में लाती है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तथा दूसरों को भी योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

*कलेक्टोरेट परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत लगाए गए पौधे*
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कटहल, आम, चंदन, शीशम जैसे फलदार, छायादार एवं औषधीय पौध लगायें। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुई। कार्यक्रम मे उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न आसनों का योगाभ्यास किया। साथ ही सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने योग को अपने दिनचर्या का आधार बनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एक पेड़ मां नाम के तहत पौधा वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरि, पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला श्रीमती रेखा देवा गढेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, स्कूली छात्र-छात्राए एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश*   रायपुर 25 सितंबर 2026/ प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की…

    Read more

    भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश*   रायपुर, 25 सितम्बर 2026/ बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी