Ro no D15139/23

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में उमड़ा जनसैलाब, हर जिले में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

*“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*

*योग से मिले आंतरिक ऊर्जा और मानसिक शांति का संदेश, जनप्रतिनिधियों ने दिया हरित योग का संदेश*

रायपुर, 21 जून 2025/
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे छत्तीसगढ़ में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। राज्य के सभी जिलों और विकासखंडों में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” रही, जो पर्यावरण संरक्षण और मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य की एकता को दर्शाती है।

*सरगुजा जिले में भव्य आयोजन*

सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में राजमोहिनी देवी भवन में जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

योगाचार्य श्री अजय तिवारी एवं श्री कमलेश सोनी द्वारा ताड़ासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, शलभासन, भ्रामरी, कपालभाति, ध्यान आदि योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया।

सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने योग दिवस की बधाई देते हुए कहा, “योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन को जोड़ने वाली साधना है। यह तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। योग से मिलती है आंतरिक ऊर्जा और सकारात्मक दृष्टिकोण। मुस्कान के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।” उन्होंने प्रतिभागियों को योग को जीवन में अपनाने का संकल्प भी दिलाया।

लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा, “भारत की प्राचीन योग परंपरा आज पूरे विश्व को स्वास्थ्य और संतुलन का मार्ग दिखा रही है। दैनिक जीवन की भागदौड़ में योग मानसिक और शारीरिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है।”

*हरित योग का संदेश: पौधारोपण भी हुआ*

कार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और योग के एकात्म विचार को जनसंदेश के रूप में प्रस्तुत किया गया।

योग दिवस के आयोजन ने राज्य भर में “स्वस्थ छत्तीसगढ़ – संयमित जीवनशैली” की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया है। जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में “हरित योग” और “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” जैसे संदेशों ने नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण-संवेदनशीलता के प्रति जागरूक किया।

  • Related Posts

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं…

    Read more

    सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री  अरुण साव

      ‘सेवा, स्वच्छता और नारी सशक्तिकरण के संदेशों को रंगोली में उकेर रहीं बेटियां’ *पौने दो क्विंटल सामग्री से बनी ‘विकसित लोरमी, विकसित भारत’ की भव्य रंगोली, आठ स्कूलों की…

    Read more

    NATIONAL

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड