Ro no D15139/23

टीएल की बैठक : सिकलसेल मरीजों को मिलेगी स्वास्थ्य प्रोफाईल बुक, सपोर्टिंग ग्रुप्स भी बनेंगे

*किसानों का पंजीयन गंभीरता से कराने के निर्देश, सूर्यघर योजना की भी समीक्षा*

*कलेक्टर श्री मिश्रा ने विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की, दिए जरूरी निर्देश*

धमतरी 24 जून 2025/ जिले के सिकलसेल एनीमिया से ग्रसित सभी मरीजों को अब उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग के लिए प्रोफाईल बुक दी जाएगी। इसके साथ ही इन मरीजों को सामाजिक, आर्थिक, मानसिक सहित विभिन्न तरीकों से संबल प्रदान करने के लिए सपोर्टिंग ग्रुप भी बनाए जाएंगे। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में इसके निर्देश दिए। उन्होंने सिकलसेल प्रभावित सभी मरीजों को विश्व स्वास्थ्य संगठन के मार्गदर्शी बिन्दुओं के तहत इलाज आदि की सुविधा देने के भी निर्देश दिए। इस बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कामकाजों की समीक्षा की। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को महिला कोष और सक्षम योजना के तहत स्वसहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए ऋण दिलाने के प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में कलेक्टर ने एग्री स्टैक पोर्टल में किसानों के पंजीयन को गंभीरता से और सावधानीपूर्वक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसानों से जुड़ी सभी गतिविधियों से लेकर धान खरीदी तक के लिए इस पोर्टल के डेटा का उपयोग किए जाने की संभावना है। इसीलिए किसानों का पंजीयन करने में पूरी सावधानी बरतें। पोर्टल में किसानों की जानकारियां सही-सही एंट्री की जाए, ताकि बाद में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने पटवारी और तहसीलदार स्तर पर किसानों के पंजीयन के डेटा का सत्यापन समय पर करने को कहा। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा भी प्रति किलोवॉट 15 हजार रूपये की अतिरिक्त सब्सिडी दिए जाने की जानकारी दी और क्रेडा तथा बिजली विभाग के अधिकारियों को जिले में इसके अधिक से अधिक प्रकरण बनाकर घर-घर सौर ऊर्जा इकाईयां लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने औषधीय पौधों की खेती के लिए कार्ययोजना तैयार करने और नर्सरी बनाने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने बैठक में पोटियाडीह और कण्डेल गांवों में बैठक कर दुग्ध संग्राहक समिति बनाने की कार्रवाई तेजी से करने को कहा। उन्हांने काम कर रही समितियों की नियमित निगरानी कर दुग्ध संग्रहण बढ़ाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुर्गीपालन, बकरी पालन, सूकर पालन के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के आवेदन पशुपालन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने पीएम पोर्टल, जनदर्शन पोर्टल, जनशिकायत निवारण पोर्टल सहित कलेक्टर जनदर्शन में मिले सभी आवेदनों पर तेजी से कार्रवाई करते हुए उनका निराकरण एक सप्ताह में करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    कृषि महाविद्यालय कुरूद में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन

      नवाचार, एग्री-बिजनेस और स्टार्टअप के अवसरों से विद्यार्थियों को कराया गया परिचित कुरूद, 23 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट नेशनल इनोवेशन चैलेंज’ एवं स्टार्टअप विकास…

    Read more

    धान की फसल में कीट एवं रोग प्रबंधन के लिए कृषि विभाग ने जारी की सामयिक सलाह

      लगातार बारिश और अधिक नमी को देखते हुए किसानों को फसल का नियमित निरीक्षण करने की अपील धमतरी, 24 सितंबर 2026। खरीफ वर्ष 2026 में जिले में लगभग 1.39…

    Read more

    NATIONAL

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड