Ro no D15139/23

कृषि महाविद्यालय कुरूद में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन

 

नवाचार, एग्री-बिजनेस और स्टार्टअप के अवसरों से विद्यार्थियों को कराया गया परिचित

कुरूद, 23 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट नेशनल इनोवेशन चैलेंज’ एवं स्टार्टअप विकास कार्यक्रम के तहत शासकीय कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद में नवाचार, उद्यमिता, कौशल विकास एवं एग्री-बिजनेस के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता विकसित करने कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मार्गदर्शक डॉ. नवनीत राणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ नवीन विचारों, तकनीकी कौशल, उद्यमिता एवं स्वरोजगार के अवसरों से भी जुड़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास की समस्याओं को पहचानकर उनके व्यावहारिक एवं नवाचारी समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र, धमतरी से श्री दुर्गेश गंजिर, श्री उमेश महिलांगे एवं श्री प्रशांत चंद्राकर ने विद्यार्थियों से संवाद किया। श्री दुर्गेश गंजिर ने कृषि आधारित व्यवसाय, एग्री-बिजनेस एवं स्टार्टअप के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों तथा नए विचारों को व्यवसायिक रूप देने की प्रक्रिया की जानकारी दी। श्री उमेश महिलांगे ने युवा धमतरी पोर्टल के माध्यम से प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, रोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। श्री प्रशांत चंद्राकर ने नवाचार एवं स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार सृजन की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय संसाधनों और कृषि क्षेत्र की आवश्यकताओं पर आधारित व्यवसायिक विचार विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 10-10 के समूहों में विभाजित कर समस्या पहचान, आइडिया डेवलपमेंट एवं इनोवेशन पर आधारित हैंड्स-ऑन एक्सरसाइज कराया गया। विद्यार्थियों ने कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं पर समूह चर्चा करते हुए उनके नवीन एवं व्यावहारिक समाधान तलाशे तथा विभिन्न स्टार्टअप आइडिया साझा किए। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता एवं समस्या समाधान कौशल को विकसित करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों, मूल्य संवर्धन, एग्री-स्टार्टअप, कृषि आधारित उद्यमों तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने नवाचारी विचारों को व्यावहारिक स्वरूप देने तथा उन्हें भविष्य के उद्यम के रूप में विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के माध्यम से विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं की पहचान कर नवाचार आधारित समाधान विकसित करने और उन समाधानों को उद्यमिता के अवसरों में बदलने की दिशा में प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने नवाचारी विचार साझा किए।

  • Related Posts

    युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने कहा – सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के संस्कार देकर…

    Read more

    खाली पड़ी जमीन पर बायोफ्लॉक से खुली आमदनी की नई राह, चंपा मंडल ने शुरू किया मछली पालन

      प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मिला 8.40 लाख रुपये का अनुदान, 14 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई इकाई चार माह में बढ़कर तैयार हो रहीं मछलियां, डेढ़…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम