Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया खाद बीज वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण,

समिति प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक को कारण बताओं नोटिस तथा समिति प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश दिए

अम्बिकापुर 25 जून 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज दरिमा, कमलेश्वरपुर और नर्मदापुर स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित के खाद बीज वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूरिया, इफको, डीएपी, पोटाश और धान बीज की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली।
कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि खाद एवं बीज की आपूर्ति समय पर और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर किसान तत्काल प्रशासन को सूचित करें ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।
निरीक्षण के दौरान नर्मदापुर समिति  प्रबंधक एवं कमलेश्वरपुर के शाखा प्रबंधक की अनुपस्थिति पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई और दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी करने  के निर्देश दिए। साथ ही नर्मदापुर के समिति प्रभारी को खाद बीज वितरण पर अनियमितता पाए जाने पर निलंबित करने के निर्देश डेप्युटी रजिस्टार कोऑपरेटिव सोसाइटी अंबिकापुर को दिए।
कलेक्टर ने  कहा कि खेती किसानी के इस महत्वपूर्ण समय में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद बीज वितरण की पूरी प्रक्रिया नियमित और सुचारु रूप से संचालित की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि लापरवाही स्वीकार नहीं कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल तथा सीसीबी नोडल अधिकारी श्री पी सी  गुप्ता भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    संभागायुक्त ने संयुक्त जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

      विभिन्न शाखाओं में नस्तियों के संधारण एवं कार्यप्रणाली का लिया जायजा ई-ऑफिस प्रणाली का करें अनिवार्य उपयोग – संभागायुक्त अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/    सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री…

    Read more

    संभागायुक्त  दुग्गा ने केशवपुर में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का लिया जायजा

    सर्वे प्रक्रिया परख सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026/   सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सूरजपुर जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा