Ro no D15139/23

धरातल पर दिखे योजनाओं का फायदा : तोखन साहू

*केन्द्रीय राज्य मंत्री की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की बैठक, कहा राजस्व मामलों के लिए किसानों को भटकना न पड़े*

*किसानों के लिए पर्याप्त खाद-बीज और अस्पतालों में सभी दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

रायपुर. 25 जून 2025. केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर के सांसद श्री तोखन साहू की अध्यक्षता में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने बिलासपुर कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं का फायदा धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की बेहतरी के लिए दोनों सरकारों द्वारा कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनके क्रियान्वयन में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभियान चलाकर राजस्व मामलों का निपटारा करने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीणों और किसानों को किसी भी स्थिति में भटकना न पड़े। विधायकगण सर्वश्री धरम लाल कौशिक, धरमजीत सिंह, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला और अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती पूजा विधानी तथा जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी भी ‘दिशा’ की बैठक में शामिल हुए।

केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बैठक में राजस्व संबंधी सभी मामलों का निपटारा समय पर करने और इनकी ऑनलाइन प्रविष्टि के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पात्र व्यक्तियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरों में नालों की साफ-सफाई के साथ ही जल भराव की स्थिति से बचने पुख्ता इंतजाम करने को कहा। उन्होंने मौसमी बीमारियों से निपटने अस्पतालों में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इसमें फर्जीवाड़ा करने वालों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए। श्री साहू ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पीएम जनमन योजना के तहत बनाए जा रहे सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सभी कार्यो में बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी की आगामी कार्ययोजना पर विधायकों से भी सलाह-मशविरा करने को कहा।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने शहर की सफाई व्यवस्था, एनीकेट के गेट की मरम्मत, जल जीवन मिशन के कार्यों को जल्द पूरा करने और बिलासपुर जिले में वृहद पौधरोपण करने के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम के कमिश्नर श्री अमित कुमार और जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित जनपद पंचायतों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष भी दिशा समिति की बैठक में मौजूद थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी संजू देवी से फोन पर की आत्मीय बातचीत, स्वर्णिम सफलता के लिए दी बधाई मुख्यमंत्री ने कहा – संजू देवी…

    Read more

    नियमित राशन से परिवारों को राहत, घर की अन्य जरूरतों के लिए भी बच रही राशि

      जया देवी और शिवमाला देवी के लिए खाद्यान्न योजनाएँ बनीं भरोसे का आधार रायपुर, 26 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाएँ जरूरतमंद परिवारों के जीवन में…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा