Ro no D15139/23

नियमित राशन से परिवारों को राहत, घर की अन्य जरूरतों के लिए भी बच रही राशि

 

जया देवी और शिवमाला देवी के लिए खाद्यान्न योजनाएँ बनीं भरोसे का आधार

रायपुर, 26 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाएँ जरूरतमंद परिवारों के जीवन में राहत पहुँचा रही हैं। बलरामपुर की श्रीमती जया देवी और श्रीमती शिवमाला देवी के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा योजना से मिलने वाला नियमित राशन घर चलाने का संबल बना है।

बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी श्रीमती जया देवी को शासकीय उचित मूल्य दुकान से हर महीने चावल, चना और नमक मिल रहा है। वे बताती हैं कि पहले महीने भर के राशन का इंतजाम बड़ी चिंता थी। अब समय पर राशन मिलने से भोजन की जरूरत पूरी होती है और बची हुई राशि बच्चों की पढ़ाई तथा घर की अन्य आवश्यकताओं पर खर्च कर पाती हैं। उनके शब्दों में, “हर महीने राशन मिलने से घर चलाने में बहुत मदद मिलती है।”

श्रीमती शिवमाला देवी के परिवार को भी पात्रता के अनुसार उचित मूल्य दुकान से नियमित खाद्यान्न मिल रहा है। वे बताती हैं कि इससे महीने के राशन की चिंता कम हुई है और परिवार का बजट संभालना आसान हुआ है। नियमित खाद्यान्न उनके परिवार के लिए राहत और सुरक्षा का आधार बना है।

दोनों महिलाओं ने जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रीमती जया देवी और श्रीमती शिवमाला देवी के अनुभव बताते हैं कि समय पर मिलने वाला राशन परिवार की भोजन संबंधी जरूरत पूरी करने के साथ अन्य आवश्यक खर्चों के लिए भी आर्थिक गुंजाइश बनाता है।

  • Related Posts

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी

    रायपुर, 11 नवंबर 2026/   एमसीबी जिला के मुकुंदपुर से बलसोत्ता को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित वृहद पुल का भूमिपूजन बुधवार को कोड़िया नाला के पास संपन्न हुआ। पीएमजीएसवाई योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?