Ro no D15139/23

उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित इच्छुक महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, वन समिति, लेम्पस, सहकारी समिति कर सकते हैं आवेदन

कोरबा 25 जून 2025/ जिले में एक ही संचालक संस्था द्वारा 02 से अधिक उचित मूल्य दुकानों का संचालन मूल आवंटित/संलग्नीकरण के तहत किया जा रहा है। जिसके अनुसार 18 संचालक संस्था द्वारा कुल 77 शासकीय उचित मूल्य दुकानों का संचालन किया जा रहा है। शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार 01 संचालक संस्था द्वारा अधिकतम 02 उचित मूल्य दुकान संचालन किया जाना है। एक ही संचालक संस्था द्वारा 02 से अधिक दुकान संचालित किए जाने पर उक्त दुकानों के लिए नवीन संचालक संस्था/समूह को आबंटित किए जाने हेतु कलेक्टर द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा अंतर्गत विकासखंड कोरबा के ग्राम पचांयत मदनपुर, मुदुनारा, रजगामार, कुदुरमाल, सतरेंगा, लेमरू, सोनगुढा, धनगांव, बेन्दरकोना, बेला, चुईया एवं पंडरीपानी, विकासखंड-करतला के ग्राम पंचायत पहाडगांव, अनुविभाग कटघोरा अंतर्गत – ग्राम पंचायत ढ़पढ़प एवं अनुविभाग- पोडीउपरोडा अंतर्गत ग्राम पंचायत नगोई बछेरा एवं परला हेतु नवीन संस्था को आंबटित कर आबंटन आदेश जारी किया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 16 ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु नवीन संस्था को आबंटित किया गया हैं।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा अंतर्गत विकासखंड कोरबा के ग्राम पंचायत चिर्रा, डोकरमना, बड़गांव, अरसेना, चचिया, देवपहरी, अजगरबहार, गढ़उपरोडा, सिमकेंदा, मसान, लबेद एवं चाकामार, विकासखंड -करतला के ग्राम पंचायत रीवांपार, अनुविभाग कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बतारी, रंजना एवं अरदा, अनुविभाग पाली अंतर्गत ग्राम पचांयत जेमरा, अनुविभाग पोडीउपरोडा अंतर्गत ग्राम पचांयत अमझर, चन्द्रौटी, भांवर, चोटिया (लमना) एवं ग्राम पंचायत साखो में नवीन संस्था को उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित कर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकार जिले मे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कुल 22 ग्राम पंचायतों में संचालित उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।
उक्त ग्राम पंचायतों में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु इच्छुक महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, वन समिति, लेम्पस, सहकारी समिति जिनका पंजीयन फर्म्स एवं सोसायटी बिलासपुर एवं सहकारी संस्थाएं में पंजीकृत सस्थाएं जिनका पंजीयन 02 माह पूर्व का होने पर संबंधित अनुविभागीय कार्यालय में आवेदन सह दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय द्वारा दुकान आबंटन की नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत आयोजित नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत

    कोरबा 12 सितंबर 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती नीता यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Read more

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    कोरबा, 12 सितंबर 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हसदेव नदी के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री