Ro no D15139/23

राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिए लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश

प्रकरणों की वास्तविकता को समझने फील्ड में जाए राजस्व अधिकारी-कलेक्टर

अम्बिकापुर 28 जून 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, नक्शा बटांकन, आरबीसी 6(4) समेत विभिन्न राजस्व प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की।
कलेक्टर श्री भोसकर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निराकरण करें। उन्होंने कहा कि प्रकरणों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए राजस्व अधिकारी स्वयं फील्ड का निरीक्षण करें ताकि प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा सके। कलेक्टर ने विशेष रूप से सीमांकन कार्यों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधीक्षक भू-अभिलेख (एसएलआर) की टीम को बिना कलेक्टर की अनुमति सीमांकन कार्य पर न जाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने आरबीसी प्रकरणों का समय पर निराकरण कर पीड़ितों को शीघ्र लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, सभी एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात