Ro no D15139/23

धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत ग्राम मेंद्राकला में शिविर आयोजित

जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत 66 ग्रामों में चलाया जा रहा अभियान

अम्बिकापुर 29 जून 2025/  जनजातीय क्षेत्रों में समग्र विकास और शासकीय योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आज जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंद्राकला (सम्मिलित 16 ग्राम) में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनके अधिकारों और योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर, जनपद सदस्य श्री विजय कुमार व्यापारी, श्री संजय कुमार रजवाड़े, श्रीमती शोभा भगत, पूर्व जनपद सदस्य श्री संजय रजवाड़े, लवी अग्रवाल, ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, तथा सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आयुष्मान भारत योजना, शौचालय निर्माण, खाद्यान्न सुरक्षा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। इसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता शर्तें और समय-सीमा से अवगत कराया गया।
जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ उठाने और अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं। कई ग्रामीणों ने आवास योजना, पेंशन योजना, जल-निकासी, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को दिए आवेदन।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान