Ro no D15139/23

मेगा एग्रीक्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम : 700 से अधिक किसान और स्वसहायता समूह के सदस्य हुए शामिल

किसानों, महिला स्व सहायता समूहों और उद्यमियों को 50 करोड़ रूपये से अधिक की राशि स्वीकृत

धमतरी । किसानों, महिला स्व सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा, भोथली शाखा के तत्वावधान में 25 जून को ग्राम संबलपुर में मेगा एग्रीक्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बैंक द्वारा विभिन्न ऋण उत्पादों के लिए किसानों, महिला स्वसहायता समूहों और उद्यमियों को क्षेत्र की सभी शाखाओं की सक्रिय भागीदारी से लगभग 50 करोड़ रूपये से अधिक की राशि स्वीकृति दी गई। कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा रायपुर के श्री दिवाकर प्रसाद सिंह, सहायक महाप्रबंधक श्री बानाम्बर बेहरा, कृषि एवं प्राथमिका क्षेत्र प्रमुख श्री मृत्युंजय खटूआ, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री इंदर कुमार टिलवानी, निदेशक, बड़ौदा आरसेटी श्री यज्ञेश्वर सामल सहित 700 से अधिक किसान, महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों सहित उद्यमी शामिल हुए।

कार्यक्रम में रायपुर से आए अधिकारियों ने किसानों और स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की और उनकी समस्याओं का समाधान किया। इसके साथ ही बैंक के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न कृषि-वित्तपोषण योजनाओं और सहायता की जानकारी भी विस्तारपूर्वक दी गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ.ईश्वर सिंह ने कम लागत पर कृषि उत्पादन में वृद्धि करने के तरीकों और आधुनिक कृषि पद्धतियों के बारे में बताया। मेगा एग्रीक्रडिट आउटरिच कार्यक्रम में किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि मशीनीकरण ऋण, डेयरी से संबंधित वित्त सहायता के बारे में बताया गया और विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं के तहत स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ौदा मेधावी सम्मान योजना के तहत जिले के मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान कार्यक्रम के दौरान किया गया। कार्यक्रम में इंदु फाउंडेशन रायपुर से आए लोक कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर फ्रॉड, वित्तीय एवं बैंकिंग साक्षरता सहित बैंक के विभिन्न उत्पादों की प्रस्तुति दी और छत्तीसगढ़ लोकगीतों से भी उपस्थितों का मन मोहा। मेगा एग्रीक्रेडिट कार्यक्रम में ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान के प्रशिक्षुओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, दस्यों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर विभिन्न गोल्ड लोन उत्पादों को बढ़ावा देने और प्रचार-प्रसार के लिए उपस्थित अतिथियों द्वारा गोल्ड वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

  • Related Posts

    हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ को दो बड़ी सौगातें: शहर में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डाइट कॉलेज*   *26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज*   *5 संभागों के…

    Read more

    सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़ ‘आंगन मिलन’ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट

    रायपुर, 04 अक्टूबर 2026/  सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार के अनूठे रंगों…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी