Ro no D15139/23

विगत वर्षों से  कर्मचारियों के प्रकियाधीन जांच प्रकरणों को किया गया निराकृत

03 कर्मचारियों का  वेतनवृद्धि रोकते हुए विभागीय जांच किया गया समाप्त
सहायक ग्रेड-02 कमल कुमार यादव को शासकीय सेवा से किया गया बर्खास्त
कोरबा 01 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में कार्यालय कलेक्टर कोरबा में विगत वर्षो से 06 कमर्चारियों का प्रक्रियाधीन विभागीय जांच प्रकरण का पूर्ण जांच कर निराकरण किया गया हैं। जिसके अंतर्गत पाली विकासखंड के तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड – 02 श्री कमल कुमार यादव  16 जून 2016 से लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। विभागीय जांच में श्री कमल कुमार यादव पर आरोपित आरोप प्रमाणित पाए जाने के कारण छ०ग० शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत् श्री कमल कुमार यादव, सहायक ग्रेड-02 को बर्खास्त किया गया हैं। इसी प्रकार भैंसमा तहसील अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर में पदस्थ श्री विमल सिंह, पटवारी (निलंबित) द्वारा ऋण पुस्तिका का पन्ना पूरा कर जाने पर नया ऋण पुस्तिका बना कर देने में 10 हजार की मांग करना एवं फौती नामांतरण पट्टा विभाजन एवं रिकार्ड दुरूस्ती करने के लिए 80 हजार की मांग करने के संबंध में निलंबन उपरांत विभागीय जांच संस्थित किया गया था। विभागीय जांच में श्री विमल सिंह पटवारी पर आरोपित आरोप प्रमाणित पाए जाने के कारण 02 वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकते हुए निलंबन से बहाल करते हुए विभागीय जांच समाप्त किया गया हैं।
तहसील बरपाली के  श्री मोहनलाल कैवर्त, पटवारी (निलंबित) पटवारी हल्का नंबर  09- पुरैना द्वारा तहसील बरपाली में स्थित भूमि का ऑनलाईन भुईया आई डी में दर्ज नामांतरण पंजी क्रमांक डक्202223550201400016ए पटवारी आई डी से दर्ज किया गया है जिसमें पूर्व से आदेश पारित वाला ऑप्सन का प्रयोग करते हुए ग्राम पुरैना प.ह.न. 09 तहसील बरपाली जिला कोरबा स्थित भूमि ख.नं. 1403 / 3 रकबा 0.045 हे भूमि को शिवदास, शिवादास पिता करमूदास, शिवबाई, अमरिका पिता संतोषी पिता करमूदास जाति पनका के नाम पर दुरूस्त किया जाना प्रमाणित पाया गया। उक्त भूमि का बी-1 अवलोकन करने पर दिनांक 09.10.2023 को स्वयं डिजिटल हस्ताक्षर कर सत्यापित करने के संबंध निलंबन उपरांत विभागीय जांच संस्थित किया गया था। विभागीय जांच में श्री मोहनलाल कैवर्त, पटवारी पर आरोपित आरोप प्रमाणित पाए जाने के कारण 02 वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकते हुए निलंबन से बहाल करते हुए विभागीय जांच समाप्त किया गया हैं। श्री मनोज कुमार गोभिल, सहायक ग्रेड – 02 तत्कालिन कार्यालय तहसीलदार अजगरबहार वर्तमान कार्यालय तहसीलदार दीपका द्वारा स्थानांतरण उपरांत नवीन तहसील अजगरबहार में उपस्थिति उपरांत अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण विभागीय जांच संस्थित किया गया था। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित होने के कारण श्री मनोज कुमार गोभिल, सहायक ग्रेड- 02 का 01 वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकते हुए विभागीय जांच समाप्त किया गया हैं। श्री सुरेश कुमार सुमन, सहायक ग्रेड – 02 तत्कालिन तहसील कार्यालय पोड़ीउपरोड़ा वर्तमान कार्यालय तहसीलदार दीपका  द्वारा आवेदक कुंदन सिंह पिता स्व० श्री परमेश्वर सिंह ग्राम पचरा, की 01 नग बैल की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने के कारण आर्थिक सहायता / आर. बी. सी. 6-4 के तहत् आर्थिक सहायता का प्रकरण प्रकरण दर्ज कर आवेदक व कोटवार का बयान लिया जाकर प्रकरण को स्वीकृति हेतु सक्षम अधिकारी के समक्ष विलंब से प्रस्तुत करने के कारण विभागीय जांच संस्थित किया गया था। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित नहीं पाए जाने के कारण श्री सुरेश कुमार सुमन, सहा. ग्रेड – 02 का विभागीय जांच समाप्त किया गया हैं। विकासखण्ड  पाली के प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास नूनेरा  के निलंबित छात्रावास अधीक्षक श्री विजय कुमार कंवर द्वारा अवगत कराया गया है कि पीठासीन न्यायाधीश श्री जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश एस.सी. एवं ए     स.टी. (पी०ए०) अधिनियम कोरबा (छ0ग0) के आदेश दिनांक 20.08.2024 द्वारा अपचारी कर्मचारी श्री विजय कुमार कंवर पर लगाये गये आरोपों को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 365 / 34, 366 / 34, 342/34, 346 / 34 एवं 376 (घ) / 34 के आरोपो से दोषमुक्त किया गया हैं। अतः पीठासीन न्यायाधीश श्री जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश एस.सी. एवं एस.टी. (पी०ए०) अधिनियम कोरबा (छ0ग0) के आदेश दिनांक 20.08.2024 के परिपालन में अपचारी कर्मचारी श्री विजय कुमार कंवर, निलंबित छात्रावास अधीक्षक प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास नूनेरा वि. खं. पाली जिला कोरबा (छ0ग0) के विरूद्ध विभागीय जांच को तत्काल प्रभाव से नस्तीबद्ध किया गया हैं।

  • Related Posts

    वन पट्टाधारी एवं डुबान श्रेणी के कृषकों के लिए धान उपार्जन हेतु विशेष पंजीयन अभियान 15 सितंबर तक

      कोरबा 01 सितंबर 2026/खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में कृषकों के नवीन पंजीयन एवं पंजीकृत रकबे में संशोधन की प्रक्रिया सहकारी…

    Read more

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषकों को दिया गया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

      कोलिहामुड़ा में किसानों ने सीखी बीजामृत, घनाजीवामृत एवं जैविक कीटनाशकों के उपयोग की विधि कोरबा, 01 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत क्लस्टर ग्राम कोलिहामुड़ा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार