Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 02 जुलाई 2025/  खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया है कि छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किये गये अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से “युवा रत्न सम्मान“ स्थापना किया गया है।

इस कार्य में व्यक्तियों/संगठनों के योगदान को प्रोत्साहित करने, मान्यता देने एवं प्रतिष्ठा मंडित करने के उद्देश्य से राज्य शासन के इस क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को “युवा सम्मान“ प्रदाय किया जाना है। इस हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण सरगुजा  में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

इन क्षेत्रों में मिलेगा सम्मान-
युवा रत्न सम्मान अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में चयनित युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। असाधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य के लिए व्यक्तिगत  2.5 लाख रुपए और संगठन हेतु 5 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।  सामाजिक, साहित्य, नवाचार, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कला एवं संगीत सांस्कृतिक, लोककला के क्षेत्र में युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार हेतु अहर्ताएं-
उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत पुरस्कार के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।  आयु 15 से 29 वर्ष की मध्य अर्थात जिस वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल को 15 वर्ष पूर्ण होना चाहिए तथा 31 मार्च को 29 वर्ष से कम होना चाहिए। इसी प्रकार संगठन के लिए संगठन के लिए छ.ग. सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1973 के तहत पंजीकृत होना चाहिए। वहीं संगठन/संस्था की नियमावली/मार्गदर्शिका मे स्पष्ट रूप से परिभाषित शक्तियों और कर्तव्यों के साथ एक उचित रूप से गठित प्रबंध निकाय होना चाहिए।

  • Related Posts

    अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

      *बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश…

    Read more

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत* सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री