Ro no D15139/23

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर डायरिया प्रभावित ग्रामों में संचालनालय के अधिकारियों ने किया दौरा

रायपुर, 3 जुलाई 2025/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर बुधवार को बलौदाबाजार जिले के विकासखंड कसडोल तथा पलारी के डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य संचालनालय से आईडीएसपी के उप संचालक डॉ खेमराज सोनवानी तथा सलाहकार श्वेता शर्मा ने भ्रमण कर स्थिति का जायज़ा लिया।

राज्य कार्यालय से आये अधिकारियों ने पलारी में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछा, इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुनी ब सहित ग्राम बरबसपुर में लगे डायरिया स्वास्थ्य शिविर सहित बल्दा कछार का भी निरीक्षण किया। पलारी में इस समय केवल चार मरीज ही भर्ती हैं शेष ठीक होकर जा चुके हैं। उपचार बाद भर्ती चार मरीज पूरी तरह से सामान्य हैं । कसडोल के ग्राम बरबसपुर में मिले कुल केस में 4 ही वर्तमान में भर्ती हैं जिसमें 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुनी तथा एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में भर्ती हैं। डायरिया के शेष अन्य केस उपचार लेकर ठीक हो चुके हैं तथा अपने घर जा चुके हैं ।

उप संचालक डॉ सोनवानी ने सभी प्रभावित ग्राम में मेडिकल स्टाफ की शिफ्ट अनुसार ड्यूटी को निरंतर करने ,गांव में क्लोरीन टेबलेट वितरित करने को भी कहा। आवश्यक दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उन्होंने डिस्चार्ज मरीजों को काउंसलर के माध्यम से टेलीफोन के ज़रिए डायरिया के सम्बंध में फीडबैक लेने तथा स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने के भी निर्देश दिए । रोकथाम हेतु त्वरित प्रतिक्रिया हेतु निगरानी बढ़ाने को भी कहा गया। ग्राम बरबसपुर में इंडेक्स मरीज (पहला केस) के घर का भ्रमण कर जानकारी भी ली गई । ग्राम में अन्य मौसमी बीमारियों जैसे मलेरिया के लिए भी एहतियातन फीवर सर्वे करने को कहा गया ।

भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अवस्थी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर के. के. टेम्भूरने, आईडीएसपी के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर अभिजीत बैनर्जी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?