Ro no D15139/23

युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से स्कूलों को मिले स्थायी शिक्षक, शैक्षणिक वातावरण होगा और मजबूत बच्चों को मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

अम्बिकापुर 04 जुलाई 2025/ प्रदेश में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को सशक्त और संतुलित बनाने के लिए शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से जिले में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच और मार्गदर्शन में शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना सुनिश्चित हुई है। जिससे विद्यार्थियों को नियमित, गुणवत्तापूर्ण और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों से शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

लखनपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड में कुल 299 शासकीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 192 प्राथमिक स्कूल, 82 माध्यमिक स्कूल, 14 हाई स्कूल और 11 हायर सेकेण्डरी स्कूल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि युक्तियुक्तकरण से पूर्व विकासखंड में 01 विद्यालय शिक्षक विहीन था और 19 विद्यालय एकल शिक्षक पर संचालित हो रहे थे। शासन द्वारा शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण की पारदर्शी प्रक्रिया से इन विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना सुनिश्चित की गई, जिससे अब छात्र-छात्राओं को नियमित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।
छत्तीसगढ़ शासन की इस पहल से शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के माध्यम से विद्यालयों में शिक्षकों की संतुलित उपलब्धता सुनिश्चित हुई है, जिससे शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ होगा और यह शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाई तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात