Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से इंद्रप्रकाश सिंह का बिजली बिल हुआ शून्य, सरकार की ग्रीन एनर्जी पहल को बताया वरदान

अम्बिकापुर 04 जुलाई 2025/  अम्बिकापुर निवासी इंद्रप्रकाश सिंह के लिए बिजली का बिल लंबे समय से उनकी जेब पर भारी पड़ रहा था। उनके घर का बिजली कनेक्शन उनकी माता श्रीमती सुशीला सिंह के नाम पर है और हर महीने आने वाला भारी भरकम बिजली बिल उनके घरेलू बजट पर असर डाल रहा था।

इसी बीच इंद्रप्रकाश सिंह को प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 3 किलोवाट के सोलर रूफटॉप पैनल पर 78,000 की सब्सिडी दी जा रही है, वहीं राज्य सरकार की ओर से 30,000 की अतिरिक्त सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। इस लाभकारी योजना को देखते हुए इंद्रप्रकाश सिंह ने अप्रैल माह में ही अपने मकान की छत पर सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया और योजना का लाभ उठाया।
सोलर पैनल लगाए तीन महीने पूरे होने पर आज उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। श्री इंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि अब वे न केवल अपनी घरेलू बिजली आवश्यकताओं की पूर्ति कर पा रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड को भी प्रदान कर रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक राहत मिली है और पर्यावरण संरक्षण में भी उनका योगदान हो रहा है।
श्री इंद्रप्रकाश सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही इस ग्रीन एनर्जी योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना सचमुच आम जनता के लिए एक वरदान है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे इस योजना का लाभ लेकर स्वच्छ ऊर्जा को अपनाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं।
सरकार की यह योजना प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के साथ-साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिले में बड़ी संख्या में लोग इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में योगदान दे रहे हैं।

  • Related Posts

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचेगा योजना का लाभ बिहान से जुड़ी महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में दिया गया प्रशिक्षण

    अम्बिकापुर 20 जून 2026/    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला…

    Read more

    21 जून 2026 को आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण

    मॉक ड्रिल आयोजित कर सुरक्षा एवं परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का किया गया परीक्षण 13 परीक्षा केन्द्रों में 5,212 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद अम्बिकापुर 20 जून 2026/   राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा