Ro no D15139/23

शासकीय योजना बनी कृषकों के लिए वरदान

*समय पर मिला खाद-बीज, अब हर फसल से जुड़ी है उम्मीद और उत्साह*

रायपुर, 10 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। शासन की प्राथमिकता है कि प्रदेश समेत जिले के किसी भी किसान को कृषि में समस्या महसूस न हो। इस समय खरीफ सीजन की बुआई का कार्य अपने चरम पर है। झमाझम बारिश के बीच खेतों में रौनक लौट आई है और किसानों में उत्साह का माहौल है।

कोरबा जिले की सभी सहकारी समितियों में खाद एवं बीज का भरपूर भंडारण किया गया है और वितरण की प्रक्रिया निरंतर पारदर्शी और सुगम ढंग से जारी है। समितियों के माध्यम से किसानों को यूरिया, डीएपी, पोटाश, सुपर फास्फेट, नैनो यूरिया सहित प्रमाणित एवं उन्नत किस्म के धान बीज जैसे – स्वर्णा, 1010, 1001 और 1156 का वितरण किया जा रहा है।

सहकारी समितियों में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए वितरण कार्य को इस तरह व्यवस्थित किया गया है कि किसानों को न तो लंबी कतार में लगना पड़ रहा है और न ही अनावश्यक इंतजार करना पड़ रहा है। किसान अपनी आवश्यकता अनुसार समितियों में पहुंचकर सुगमता से खाद-बीज प्राप्त कर रहे हैं।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, सोनपुरी समिति के महाप्रबंधक श्री बरत साहू ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार समुचित भंडारण और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक कुल 2,429.8 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है। समिति में पंजीकृत लगभग 95 प्रतिशत किसान खाद-बीज का उठाव कर चुके हैं, और शेष किसानों को भी शीघ्र ही सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

श्री साहू ने यह भी बताया कि शासन द्वारा समय-समय पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त खाद-बीज भेजा जा रहा है, जिससे वितरण में कोई रुकावट न आए। यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक किसान को उनकी जरूरत के अनुसार समुचित मात्रा में गुणवत्ता युक्त बीज और खाद प्राप्त हो। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी कुछ दिनों में शत-प्रतिशत किसानों को खाद-बीज का वितरण पूर्ण कर लिया जाएगा।

शासन की दूरदर्शी नीतियों और समय पर योजना क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप इस वर्ष किसानों को खेती की शुरुआत में किसी भी प्रकार की कमी नहीं झेलनी पड़ी। परिणामस्वरूप जिले में खरीफ फसलों की बुआई का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है और किसानों को इस वर्ष एक बेहतर फसल की उम्मीद है।

  • Related Posts

    धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *केंद्र सरकार ने परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में किया अधिसूचित*   *जशपुरांचल को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ने का मार्ग हुआ प्रशस्त*   रायपुर, 13 जून…

    Read more

    ‘ऑन्कोस्फीयर 2.0’ में रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का अनावरण   मध्य भारत में उन्नत कैंसर उपचार सुविधाओं को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

      अग्रणी कैंसर विशेषज्ञों की टीम के साथ ऑन्कोलॉजी सेवाएं पहले से संचालित रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट अगस्त 2026 से होगा शुरू, मध्य भारत में उन्नत कैंसर उपचार की पहुंच…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर