Ro no D15139/23

टेनिस प्लेयर राधिका मर्डर केस: इंस्टाग्राम पोस्ट और म्यूजिक वीडियो से था पिता बेटी के बीच तनाव

पिता ने ही राधिका को मारी थी 3 गोलियां

नई दिल्ली। गुरुग्राम में रहने वाली 25 वर्षीय टेनिस प्लेयर राधिका यादव के मर्डर केस में एक नया खुलासा हुआ है. उनके पिता दीपक यादव सोशल मीडिया पर वायरल राधिका के एक म्यूजिक वीडियो से बहुत नाराज थे. आरोपी पिता ने बेटी से वो वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट करने को भी कहा था, लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनने की चाह रखने वाली राधिका ने इसे हटाने से मना कर दिया था.

स्टेट लेवल की टेनिस प्लेयर राधिका यादव को उनके पिता ने ही गोली मारकर मौत के घात उतार दिया. इस खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया. पुलिस के अनुसार शुरूआती पूछताछ में 49 वर्षीय दीपक यादव (राधिका के पिता) ने हत्या की बात कबूल कर ली है. अधिकारियों को उसने बताया कि उसके गांव के लोग उसे बेटी की कमाई पर निर्भर रहने के लिए ताना मारते थे. जिसके बाद दीपक ने बेटी को टेनिस एकेडमी बंद करने के लिए कहा था. अब इस केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है.

राधिका यादव और इनाम के म्यूजिक वीडियो से नाराज थे आरोपी पिता

पुलिस सूत्रों के अनुसार दीपक यादव अपनी बेटी द्वारा बनाए गए एक म्यूजिक वीडियो से बहुत ज्यादा गुस्सा थे. ये वीडियो कलाकार INAAM का गाना ‘कारवां’ था, जिसे प्रोडूस किया था जीशान अहमद ने और एक साल पहले रिलीज़ हुआ था. इस वीडियो में राधिका भी INAAM के साथ कई सीन में नजर आईं थी.

दीपक यादव को बेटी राधिका यादव का म्यूजिक वीडियो पसंद नहीं आया था, उन्होंने बेटी से कहा था कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम से डिलीट कर दें. लेकिन सोशल मीडिया पर अपना नाम बनाने का सपना देख रही राधिका ने इससे मना कर दिया. इस वीडियो ने पिता-पुत्री के बीच तनाव पैदा कर दिया.

पिता ने बेटी को मारी 3 गोली

आरोपी पिता ने कबूल किया है कि उसने अपनी बेटी को पीठ में 3 गोलियां मारी, जब वह रसोई में खाना बना रही थी. अलग फ्लोर पर रहने वाले दीपक के भाई और राधिका के चाचा आवाज सुनकर आए तो उन्होंने देखा कि राधिका फर्श पर पड़ी है और रिवाल्वर साथ वाले ड्राइंग रूम में पड़ी हुई है. उसके चाचा उसे हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

राधिका यादव मर्डर केस में गवाह

इस मामले में एफआईआर उनके चाचा कुलदीप यादव ने करवाई है, जो आरोपी दीपक यादव का छोटा भाई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे के करीब आवाज सुनकर वह ऊपर गए. उन्होंने देखा कि बेटी बेसुध रसोई में गिरी हुई है, उसी मंजिल पर ड्राइंग रूम में रिवाल्वर पड़ी हुई थी. मेरा बेटा और मैं उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया. राधिका की माँ भी उस समय घर पर ही थी, लेकिन उन्होंने कोई बयान देने से मना कर दिया. उनके अनुसार वह एक कमरे में थी, अंदर से कुंडी लगा रखी थी क्योंकि उन्हें बुखार था. कुलदीप ने एफआईआर में बताया कि जब वह ऊपर गए तो वहां सिर्फ मेरे भाई दीपक यादव, उनकी पत्नी मंजू और राधिका ही थे.

  • Related Posts

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत बिहार को राष्ट्रीय सम्मान

    अतीश दीपंकर, बिहार | आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत बिहार को राष्ट्रीय सम्मान मिला बिहार के डिजिटल स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में आयुष्मान भारत…

    Read more

    राष्ट्र संत महंत योगी अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम

      मध्यप्रदेश ब्यूरो हेड  संतोष योगी, 9993268143 भोपाल। विश्व हिंदू महासंघ जिला भोपाल की ओर से राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर नंदी चौराहा, सहारा स्टेट के पास,…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी