Ro no D15139/23

एयर इंडिया ने दो बार बदला था क्रैश ड्रीमलाइनर का टीसीएम, फ्यूल कंट्रोल स्विच भी है इसका हिस्सा

नई दिल्ली । एअर इंडिया ने 2019 में बोइंग के निर्देश के बाद अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल (TCM) को पिछले 6 वर्षों में दो बार बदला था. टीसीएम में फ्यूल कंट्रोल स्विच शामिल होते हैं. इस घातक दुर्घटना की चल रही जांच में पता चला है कि एअर इंडिया के बोइंग ड्रीमलाइनर विमान VT-ANB के अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद दोनों इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच एक सेकेंड के अंतराल में ‘रन’ से ‘कटऑफ’ की स्थिति में चले गए थे, जिसके कारण एअर इंडिया की उड़ान संख्या 171 की कॉकपिट में भ्रम ​की स्थिति उत्पन्न हुई थी.
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AIIB) की शनिवार सुबह जारी की गई रिपोर्ट से पता चला था कि सीनियर पायलट ने अपने जूनियर से पूछा था- ‘तुमने फ्यूल कंट्रोल स्विच क्यों ऑफ किया?’. इसके जवाब में जूनियर पायलट ने कहा था, ‘मैंने स्विच ऑफ नहीं किया’. फ्यूल कंट्रोल स्विच के ‘रन’ से ‘कटऑफ’ की स्थिति में आने के कारण विमान की ऊंचाई में तत्काल कमी आ गई थी. यह विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में बीजे मेडिकल कॉलेज की एक इमारत पर जा गिरा था. इस हादसे में 260 लोग मारे गए थे. क्रू समेत विमान में सवार 242 लोगों में से सिर्फ 1 शख्स जिंदा बचा था. मेडिकल कॉलेज के 19 छात्र भी इस हादसे का शिकार हो गए थे.
एअर इंडिया ने 2019 और 2023 में बदला था टीसीएम
एएआईबी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में, 2019 और 2023 में दो बार टीसीएम बदलने का जिक्र किया गया ​है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टीसीएम बदलने का फ्यूल कंट्रोल स्विच से कोई संबंध नहीं था. सूत्र ने पीटीआई को बताया कि बोइंग द्वारा 2019 में ड्रीमलाइनर के सभी ऑपरेटरों के लिए एक संशोधित मेंटेनेंस प्लान डॉक्यूमेंट (MPD) जारी किया गया था. इसके अनुसार ऑपरेटरों को 24,000 घंटे की उड़ान पूरी हो जाने पर टीसीएम बदलने का सुझाव दिया गया था. बोइंग की ओर से 2019 एमपीडी जारी किए जाने के बाद, एअर इंडिया ने दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में दो बार- 2019 और 2023 में टीसीएम बदला था. इस संबंध में पीटीआई ने एअर इंडिया से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की, लेकिन उसने अभी तक प्रश्नों का कोई उत्तर नहीं दिया है.
बोइंग को भेजे गए प्रश्नों के उत्तर में कंपनी के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि कंपनी जांच में मदद करना जारी रखेगी. एएआईबी ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि जांच के इस चरण में, ‘B787-8 या GE GEnx-1B इंजन ऑपरेटरों और मैन्युफैक्चरर्स के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की अनुशंसा नहीं की गई है.’ एअर इंडिया का ड्रीमलाइनर VT-ANB, जो 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, उसमें GE GEnx-1B इंजन लगा था. अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने 17 दिसंबर, 2018 को बोइंग विमानों में फ्यूल कंट्रोल स्विच के लॉकिंग फीचर्स को संभावित समस्या के रूप में चिन्हित किया था.

  • Related Posts

    आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत बिहार को राष्ट्रीय सम्मान

    अतीश दीपंकर, बिहार | आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत बिहार को राष्ट्रीय सम्मान मिला बिहार के डिजिटल स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में आयुष्मान भारत…

    Read more

    राष्ट्र संत महंत योगी अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सुंदरकांड पाठ एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम

      मध्यप्रदेश ब्यूरो हेड  संतोष योगी, 9993268143 भोपाल। विश्व हिंदू महासंघ जिला भोपाल की ओर से राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि पर नंदी चौराहा, सहारा स्टेट के पास,…

    Read more

    NATIONAL

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह*  प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार  *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी