Ro no D15139/23

शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में  प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को मनाया जाता है प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

कोरबा 14 जुलाई 2025/

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान(पीएमएसएमए) एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य हर महीने की 9 एवं 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं (दूसरी और तीसरी तिमाही में) की व्यापक   एवं गुणवत्ता गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान करना है तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं फालोअप करना है जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर  को रोका जा सके।
डॉ.एस.एन.केशरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आमतौर पर जब एक महिला गर्भवती होती है तो वह विभिन्न प्रकार की बिमारियों जैसे उच्च रक्तचाप, गर्भकालीन शुगर एनिमिया और हार्मोनल रोगों से ग्रस्त हो जाती हैं। गर्भवती महिलाओं को प्रसवपूर्व देखभाल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान  दिवस (पीएमएसएमए) प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत समस्त शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में माह की प्रत्येक 9 एवं 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं को  निःशुल्क प्रसवपूर्व देखभाल सेवायें ( जॉंच और दवाओं सहित) प्रदान की जाती है।   इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर उनके गर्भवस्था के दूसरी एवं तीसरी तिमाही की अवधि के दौरान प्रसवपूर्व देखभाल सेवायें प्रदान किया जाता है तथा हर एक गर्भवती महिला की जॉंच विशेषज्ञ / चिकित्सा अधिकारी  द्वारा किया जाता है जिससे गर्भावस्था और प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को कम करने में मदद मिलता है और मातृ एवं शिशुमृत्युदर को कम किया जा सकता है।
उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस यह सुनिश्चित करता है कि  सभी गर्भवती महिलओं को खासकर ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल मिले जिसमें  नियमित जॉंच ( उच्च रक्तचाप, गर्भकालीन मधूमेह ,हीमोग्लोबिन, एचआईव्ही, सिकलिग, मलेरिया, सीबीसी, एचबीएसएजी, रक्त समूह, वीडीआरएल, वजन,) सोनोग्राफी, परामर्श और आवश्यक दवाईॅंया निःशुल्क  मिले।  इसके साथ ही इस अभियान में गर्भावस्था के दौरान होने वाले जोखिमों की पहचान करने और उसका प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने में मदद मिलती है जिससे गंभीर जटिलताओं को रोका जा सके साथ ही गर्भवती महिलाओं , उनके परिवार तथा समुदाय मे गर्भावस्था और प्रसव से संबधित महत्व पूर्ण जानकारी पोषण, परिवार नियोजन और सुरक्षित प्रसव स्थान के चयन के बारे में सलाह देकर जागरूकता बढाया जा सके।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत, मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशनी ने समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, ऑंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र की प्रत्येक गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान  दिवस (पीएमएसएमए) पर शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में ले जाकर जॉंच करावें। जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों से अपील की है कि अपने परिवार एवं क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान  दिवस (पीएमएसएमए) 9 एवं 24 तारीख पर भेजकर निःशुल्क जॉच  करावें जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर  को रोका जा सके।

  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत आयोजित नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत

    कोरबा 12 सितंबर 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती नीता यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Read more

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन जब्त

    कोरबा, 12 सितंबर 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हसदेव नदी के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री