Ro no D15139/23

परीक्षा केंद्र में आवश्यक व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

कलेक्टर ने व्यापम द्वारा जारी गाइडलाइन को कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 15 जुलाई 2025/  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आदेश जारी कर जिले में आगामी 20 जुलाई 2025 से आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्रों में व्यापम द्वारा जारी गाइड लाइन को कड़ाई से पालन करने निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सुरक्षा जांच के लिए हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर और मैन्युअल पैट डाउन (हाथों से तलाशी) किया जाएगा।
प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक पुरुष और एक महिला पुलिस कर्मी की तैनाती की जाएगी, जो अभ्यर्थियों की जांच करेंगे। ये पुलिसकर्मी परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2.30 घंटे पहले केन्द्र में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मी से ही कराई जाएगी। परीक्षा शुरू होने के बाद पुलिस कर्मी परीक्षा केंद्र और उसके बाहर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करेंगे।
अभ्यर्थियों के लिए निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे ताकि उनकी तलाशी और सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने से 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। जैसे कि, यदि परीक्षा सुबह 10ः00 बजे से शुरू होती है, तो मुख्य द्वार 9ः45 बजे बंद हो जाएगा।
व्यापम के गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आए। फुटवियर के रूप में चप्पल पहने। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पहले और परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधे घंटे में केंद्र से बाहर जाना वर्जित होगा। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूरी तरह से वर्जित रहेगा।
कलेक्टर ने जिले के परीक्षा नियंत्रक एवं केंद्राध्यक्ष को व्यापम द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात