Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना को गति देने युवाओं को राजमिस्त्री प्रशिक्षण

सरगुजा के कुंवरपुर में 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ
राजमिस्त्री के प्रशिक्षण से मिलेगा युवाओं को रोजगार का अवसर

अम्बिकापुर 15 जुलाई 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत कुंवरपुर में राजमिस्त्री कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह 30 दिवसीय प्रशिक्षण RSETI (रूरल स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में राजमिस्त्रियों की कमी को दूर करना और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। इस प्रशिक्षण में 35 स्थानीय युवाओं को शामिल किया गया है, जिन्हें आवास निर्माण से संबंधित सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सरगुजा श्री विनय अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, समर्पण और कौशल अर्जन के महत्व पर बल देते हुए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी युवाओं के साथ साझा की।
सीईओ श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र एवं टूल किट प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे स्वावलंबी बनकर निर्माण क्षेत्र में कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम अन्य विकासखण्डों में भी प्रारंभ किए जाएंगे।
गौरतलब है कि सरगुजा जिले को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 34337 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें से अब तक 9313 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। इस लक्ष्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, जिसे ध्यान में रखते हुए राजमिस्त्री प्रशिक्षण की पहल की गई है।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त