Ro no D15139/23

अछोटी में रेक पॉइंट एवं भाठागांव में वेयरहाउस निर्माण हेतु कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

धमतरी, 16 जुलाई 2025/ जिले में अधोसंरचना विकास को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने आज कुरुद विकासखंड के ग्राम अछोटी का दौरा कर वहां प्रस्तावित रेक पॉइंट निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया। यह रेक पॉइंट मालगाड़ी से माल को उतारा और ट्रक या अन्य वाहनों में लोड करना और माल को ट्रकों से उतारकर मालगाड़ी में भी चढ़ाया जाने सभी सुविधाओं और पर्याप्त जगह सुविधा का होना आवश्यक है । परिवहन और भंडारण की सुविधा को ध्यान में रखकर प्रस्तावित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेक पॉइंट के निर्माण हेतु चयनित भूमि पर सड़क, जल निकासी, बिजली आदि आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का समुचित विकास किया जाए। उन्होंने कहा कि रेक पॉइंट के निर्माण से इस क्षेत्र में कृषि से जुड़ी सामग्री के आयात-निर्यात की सुविधा बेहतर होगी तथा परिवहन व्यवस्था सशक्त होगी। साथ ही, भविष्य में यातायात के संभावित दबाव को दृष्टिगत रखते हुए समग्र एवं दीर्घकालिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्राम भाठागांव में प्रस्तावित वेयरहाउस निर्माण स्थल का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वेयरहाउस का डिजाइन तैयार किया जाए, जिससे कृषकों को अधिकतम लाभ मिल सके।
इसके उपरांत कलेक्टर श्री मिश्रा ने भाठागांव पहुंचकर छत्तीसगढ़ राज्य वेयरहाउस कॉरपोरेशन के लिए प्रस्तावित भूमि का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि जिले में धान उत्पादन की अधिकता को देखते हुए, उसके सुरक्षित भंडारण हेतु आधुनिक वेयरहाउस निर्माण की योजना बनाई जा रही है।
इसके लिए 50 एकड़ भूमि चिन्हांकित करने और उसमें जल निकासी, पहुंच मार्ग तथा संरचनात्मक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने कचना-बिरेझर-सिर्री मार्ग को जोड़ने वाले सड़क कॉरिडोर निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे ग्रामीण अंचलों में आवागमन और सुगम हो सके।इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रमा श्रीवास्तव, वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अधिकारीगण सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धमतरी में इस बार एकलव्य खेल परिसर में होगा रावण दहन

      नागरिकों की सुविधा, सुगम यातायात और बेहतर आयोजन व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय धमतरी, 20 अक्टूबर 2026। धमतरी शहर में इस वर्ष आज शाम दशहरा पर्व…

    Read more

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने सड़क पर उतरे एनसीसी, स्काउट गाइड और एनएसएस कैडेट

    नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के लिए कर रहे जागरूक   धमतरी, 19 अक्टूबर 2026। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?