Ro no D15139/23

पटना हॉस्पिटल शूटआउट: पिस्टल लहराते 5 शूटर रूम नं-209 में घुसे, गोली मारी और आराम से निकल गए, CCTV में कैद हुई घटना

पटना । बिहार के पटना स्थित पारस अस्पताल के आईसीयू में घुसकर भर्ती गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या करने का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार अपराधी बंदूक लेकर बेखौफ आईसीयू में घुस रहे हैं. अपराधियों ने अस्पताल के कमरा नंबर 209 में इस घटना को अंजाम दिया. सिर्फ 25 सेकंड में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. जिस शख्स का मर्डर किया गया है, उसकी पहचान चंदन मिश्रा के रूप में हुई है.चंदन मिश्रा बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था. चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और केसरी नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी था.
पुलिस को चंदन मिश्रा के कमरे से 12 खोखे बरामद हुए हैं. पुलिस ने मामले में अस्पताल के गार्ड समेत 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बताया कि चंदन मिश्रा कुख्यात अपराधी था और उसके विरोध गुट ने अस्पताल में घुसकर हत्या की. उन्होंने कहा कि अपराधियों की तस्वीर पुलिस को मिल गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
पुलिस के अनुसार, चंदन मिश्रा पर हत्या और गैंगवार से जुड़े दर्जनों केस दर्ज हैं. बक्सर में चंदन-शेरू गैंग का आतंक था और बाद में शेरू और चंदन में अदावत हो गई थी. पुलिस को शेरू खेमे पर हत्या का शक है.
इस सनसनीखेज वारदात पर पटना के एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि चंदन मिश्रा दुर्दांत अपराधी था, उसकी हत्या उसके विपक्षी गिरोह ने अस्पताल के अंदर की है. यह पूरी तरह गैंगवार का मामला है. अपराधियों की पहचान कर ली गई है, तस्वीरें हमारे पास हैं. जल्द ही गिरफ्तारी होगी.

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    अतीश दीपंकर बिहार ब्यूरो चीफ    *प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’*…

    Read more

    लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है– उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा

    लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है– उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा* *उप मुख्यमंत्री ने भोरमदेव शक्कर कारखाना में 28 हजार शेयरधारी गन्ना…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री