Ro no D15139/23

बलौदाबाजार को मिला विकास का तोहफ़ा : रामसागर तालाब संवर्धन एवं सेंट्रल लाइटिंग कार्यों के लिए 641 लाख रुपए स्वीकृत

*राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने स्वीकृत कार्याें के लिए उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया*

रायपुर, 17 जुलाई 2025/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि एवं विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रभारी श्री अरुण साव ने बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र को विकास की एक नई दिशा देने के उद्देश्य से बड़ी सौगात दी है। उप मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल 641.49 लाख रुपए की राशि स्वीकृति दी है।

राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने बलौदाबाजार के रामसागर तालाब के संवर्धन कार्य हेतु 200 लाख रुपए तथा नगर में सेंट्रल लाइटिंग सहित हाईमास्ट लाइट एवं 250 पोल लगाए जाने हेतु 441.49 लाख रुपए की स्वीकृति के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव का आभार व्यक्त किया है। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि इससे नगरवासियों को न केवल बेहतर नागरिक सुविधाएँ प्राप्त होंगी, बल्कि नगर की सुंदरता और सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि रामसागर तालाब नगर की धरोहर है। इसके संरक्षण एवं संवर्धन से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। वहीं, नगर में सेंट्रल लाइटिंग व्यवस्था विकसित होने से रात में आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर सुरक्षा भी मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए ताकि स्थानीय नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया है कि निर्माण एवं विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों का मानना है कि इन कार्यों के पूर्ण होने से नगर का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

नगर विकास की दिशा में यह स्वीकृति बलौदाबाजार के लिए मील का पत्थर साबित होगी। नगरवासियों को बेहतर सुविधाएँ मिले, इसके लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ को दो बड़ी सौगातें: शहर में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डाइट कॉलेज*   *26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज*   *5 संभागों के…

    Read more

    सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़ ‘आंगन मिलन’ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट

    रायपुर, 04 अक्टूबर 2026/  सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार के अनूठे रंगों…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी