Ro no D15139/23

रायपुर ब्राइट फाउंडेशन द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 1140 बच्चे हुए लाभान्वित..

माधव राव सप्रे व कुसुम ताई दाबके स्कूल के बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच..

रायपुर/ रायपुर ब्राइट फाउंडेशन की ओर से दिनांक 14 से 17 जुलाई तक चार दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जहां विभिन्न प्रकार की हुई स्वास्थ्य जांच में 1140 छात्र -छात्रायें लाभान्वित हुए।
फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत एवं प्रवक्ता चेतन चंदेल ने बताया कि बोर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल, दृष्टि नेत्रालय एवं डॉ. शिवम् दुबे के सहयोग से कुसुम ताई दाबके पाठशाला तथा माधवराव सप्रे स्कूल में मेडिकल कैंप लगाया गया जहां गायनिक, आई टेस्ट, ब्लड टेस्ट व डेंटल के साथ ही बच्चों की जनरल चेकअप की गई जिसमें 55 बच्चों में विभिन्न प्रकार की शारीरिक कमियां पाई गई जिन्हें पहचान कर निराकरण हेतु चिकित्सा टीम द्वारा सलाह दी गई।
स्वास्थ्य शिविर के समापन अवसर पर स्वामी विवेकानंद वार्ड के पार्षद व जोन -4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा पहुंचे जिन्होंने अपने संबोधन में शिविर की प्रशंसा करते हुए सभी बच्चों को निरोगी व स्वस्थ रहने के लिए अपने पैरों को गरम.. पेट को नरम.. तथा दिमाग को ठंडा रखने का सूत्र बताते हुए शिक्षा के साथ-साथ खेल, व्यायाम व योग को भी अपने दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
इस पूरे आयोजन में ब्राइट फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ,प्रवक्ता चेतन चंदेल, महासचिव अनघा करकसे, दमयंती देशपांडे, अंजली शितूत, रामभरोसा अग्रवाल, सप्रे शाला की प्राचार्या डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव, कुसुम ताई दाबके के प्रधान पाठक जितेंद्र सेन सहित स्वास्थ्य टीम में शामिल डॉ. विनय बद्ध ,डॉ. नूपूर खंडेलवाल, डॉ. शिवम दुबे, डॉ. विनय सिंह तथा मनोज रंगदारी का सराहनीय योगदान रहा। अंत में सभी को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    नारायणपुर में ‘सेवा संकल्प’ की अनूठी मिसाल: छोटेडोंगर और कोहकामेटा के सेवा सेतु शिविरों में 331 ग्रामीण हुए लाभान्वित

    एक ही छत के नीचे मिलीं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं   *35 परिवारों को मिलीं पक्के आवास की चाबियां; स्वास्थ्य जांच, गोद भराई एवं अन्नप्राशन के गरिमामय आयोजन*  …

    Read more

    छत्तीसगढ़ के शहरी गरीबों के पक्के आवास अभियान को राष्ट्रीय पहचान

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन को मिली पहचान*   *नई दिल्ली में आयोजित…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी