Ro no D15139/23

धमतरी जिले के बिरेझर ग्राम में “मेरा रेशम मेरा अभिमान” कार्यक्रम का आयोजन

रेशम आधारित गतिविधियों से ग्रामीणों को जोड़ने की पहल,

धमतरी, 17 जुलाई 2025/
जिले के बिरेझर ग्राम में “मेरा रेशम मेरा अभिमान” कार्यक्रम के अंतर्गत रेशम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को रेशम की गतिविधियों, उससे मिलने वाले रोजगार और शासन की योजनाओं से अवगत कराना रहा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रेशम उद्योग विशेष रूप से तसर उत्पादन इस क्षेत्र के लिए एक सशक्त आजीविका माध्यम बन सकता है। उन्होंने जिले में रेशम की उपलब्धता, आय, शासन कि योजना और रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के समन्वयक एवं केन्द्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ. के.पी. किरण कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार के केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय द्वारा “मेरा रेशम मेरा अभिमान” एक महत्वाकांक्षी तकनीकी हस्तांतरण योजना है, जिसके अंतर्गत देश के 120 जिलों का चयन किया गया है। धमतरी जिला भी उन जिलों में शामिल है। उन्होंने कहा कि जिले के वनों में तसर खाद्य पौधों की बहुलता एवं नैसर्गिक कोसा उत्पादन की विशेषता को देखते हुए यहां तकनीकी हस्तांतरण, डिमोन्सट्रेशन, प्रशिक्षण एवं कोसा संग्रहरण से लेकर धागाकरण तक के कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा।

ग्रामोद्योग विभाग, रेशम प्रभाग के अपर संचालक डॉ. राजेश बघेल ने रेशम विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जिसमें शहतूत आधारित कोसा पालन, नैसर्गिक प्रजाति के कोसा संग्रहण, धागाकरण एवं प्रशिक्षण जैसे घटकों के माध्यम से भूमिहीन, लघु एवं सीमांत कृषकों को लाभ पहुंचाने की बात कही गई। कार्यक्रम में ग्राम बिरेझर की सरपंच श्रीमती नेहा साहू, उप संचालक रेशम श्री ठाकुर राम उइके, जनपद पंचायत कुरूद के सीईओ श्री अमित सेन, जिला पंचायत धमतरी के अधिकारी श्री धरम सिंह एवं श्री अनुराग मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    कर्मयोगी भारत अंतर्गत साधना सप्ताह की शुरुआत, सेवा गुणवत्ता और कार्यशैली सुधार पर जोर

        धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त