Ro no D15139/23

सौर ऊर्जा के माध्यम से जल, प्रकाश एवं कृषि में आ रहा सकारात्मक बदलाव

ग्रामीण क्षेत्रों में सौर संयंत्रों से हो रहा सर्वांगीण विकास
‘सौर समाधान एप’ के माध्यम से मिली सूचना पर तत्काल कार्यवाही

अम्बिकापुर 18 जुलाई 2025/  छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा जल जीवन मिशन, सिंचाई सुविधा और रात्रिकालीन रोशनी की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं, जिससे ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
सरगुजा जिले के डांडगांव में 13 सोलर ड्यूल पंप स्थापित कर ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा दी गई है। जिससे ग्रामीणों के घर पर ही स्वच्छ पेयजल मिल रहा है। वहीं, गांव में 4 सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित कर रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
क्रेडा द्वारा राज्य के मैदानी और अंदरूनी इलाकों में सोलर ड्यूल पंप, सोलर हाईमास्ट एवं सोलर सिंचाई पंपों की स्थापना कर ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों की पूर्ति की जा रही है। संयंत्रों की अकार्यशीलता की सूचना मिलने पर ‘सौर समाधान एप’ के माध्यम से तत्काल कार्यवाही कर संयंत्रों को पुनः क्रियाशील बनाया जा रहा है।
क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा द्वारा परियोजनाओं की सतत निगरानी कर गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। सीईओ श्री राणा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि क्रेडा केवल संयंत्र स्थापित करने वाली संस्था न होकर सेवा की निरंतरता और जनविश्वास की संरक्षक संस्था है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और दूरदृष्टि परिणाम स्वरूप जिले के सुदूर अंचल सहित समूचे राज्य में सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। अब तक सरगुजा संभाग में लगभग 8848 सोलर सिंचाई पंपों की स्थापना पूर्ण की जा चुकी है। साथ ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत 4094 से अधिक सोलर पेयजल पंप स्थापित किए गए हैं। इन योजनाओं से न सिर्फ ग्रामीणों को राहत मिल रही है, बल्कि आत्मनिर्भरता स्वच्छ पेयजल की सुविधा भी सुलभ हुई है।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास आयोजन 20 अगस्त को घुनघुटा बांध में नागरिकों से आपदा प्रबंधन की तैयारियों में सहयोग की अपील

      अम्बिकापुर 19 अगस्त 2026/   छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ