Ro no D15139/23

कलेक्टर की पहल:जनसुनवाई अब होगी और भी सुगम

कार्यालय कलेक्टर में ‘जनदर्शन डेस्क’ की शुरुआत

सोमवार से शुक्रवार तक, तक संचालित होगा

धमतरी । जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और नागरिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर आज अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव ने आज कलेक्टर कार्यालय में फीता काटकर ‘जनदर्शन डेस्क’ का शुभारंभ किया। यह डेस्क अब सप्ताह के पाँच कार्यदिवस – सोमवार से शुक्रवार तक, प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा। इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और आवेदनपत्र सीधे डेस्क में कर सकेंगे।

अपर कलेक्टर श्रीमती यादव ने बताया कि अब जनदर्शन कार्यक्रम केवल हर सोमवार तक सीमित न होकर नियमित रूप से सुगम प्रक्रिया के तहत चलेगा। इससे आमजन की समस्याएं शीघ्रता से संज्ञान में लाई जा सकेंगी और समाधान की दिशा में समयबद्ध कार्रवाई संभव हो पाएगी।

उन्होंने बताया कि डेस्क के प्रभावी संचालन हेतु एक नोडल अधिकारी के साथ प्रत्येक दिन के लिए दिनवार प्रभारी अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो प्राप्त आवेदनों का संकलन और प्राथमिक स्तर पर परीक्षण सुनिश्चित करेंगे। यह व्यवस्था प्रशासन को जन अपेक्षाओं से जोड़े रखने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। जनदर्शन डेस्क में पहला आवेदन श्री बिसौहा राम साहू से प्राप्त हुआ । उन्होंने अपने खेत में फलदार पौधे लगाने उसकी सुरक्षा हेतु काँटेदार तार की फेंसिंग हेतु आर्थिक मदद का मांगी है।

शुभारंभ अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रामकुमार कृपाल, कलेक्टर श्री पवन प्रेमी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती वेरनादत्त एक्का, श्रमपाधिकारी श्री एस के साहू, उप पंजीयक श्री प्रदीप ठाकुर के अलावा अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे, जो अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। जनदर्शन डेस्क की शुरुआत से यह विश्वास जागा है कि अब शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, त्वरित और सहज होगी।

जिला प्रशासन द्वारा की गई यह पहल जन सहभागिता और उत्तरदायी शासन की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो शासन और जनता के बीच संवाद को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत