Ro no D15139/23

सिहावा को मिलेगी नई पहचान, पर्यटन हब के रूप में विकास की ओर एक बड़ा कदम

*धमतरी, 22 जुलाई 2025/ धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दिशा में आज साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के वरिष्ठ अधिकारी श्री सी. के. वर्मा एवं श्री सम्पत ने सिहावा के प्रमुख पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के अधिकारी भी उपस्थित थे ।*

*निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महानदी उदगम स्थल, कर्णेश्वर महादेव मंदिर, संगम स्थल, श्रृंगी ऋषि मंदिर और गणेश घाट का भ्रमण किया।
कर्णेश्वर मंदिर में मंदिर तक पहुंच मार्ग, बिजली-पानी, सड़क और मेला ग्राउंड के विकास की आवश्यकताओं का परीक्षण किया गया।*
*संगम स्थल पर प्रस्तावित रिसॉर्ट, कॉटेज, 1.8 किमी पाथवे, रिटेनिंग वॉल और लाइटिंग व्यवस्था का अवलोकन किया गया।
गणेश घाट में आरती घाट, व्यू पॉइंट, एनीकट निर्माण और श्रृंगी ऋषि मंदिर तक पाथवे व विद्युत सुविधाओं की समीक्षा की गई।*
*कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि पहले चरण में श्रृंगी ऋषि पर्वत, कर्णेश्वर मंदिर और गणेश घाट को मिलाकर जल संरक्षण एवं पर्यटन के समेकित विकास के कार्य किए जा रहे हैं।*
इनमें शामिल हैं –
• सड़क विस्तार
• पेयजल, शौचालय एवं बिजली व्यवस्था
• सौंदर्यीकरण
• एनीकट निर्माण
• नौका विहार सुविधा
• नदी किनारे पीचिंग और वृक्षारोपण
• कर्णेश्वर मंदिर तक विद्युत लाइन
• मेला स्थल पर मंच निर्माण एवं आकर्षक चित्रकारी

महानदी-बालका नदी संगम स्थल पर धार्मिक अनुष्ठानों हेतु विशेष व्यवस्था की जाएगी। वहीं रिसॉर्ट और कॉटेज निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल का निरीक्षण भी किया गया।

श्रृंगी ऋषि पर्वत तक सुगम पहुँच हेतु देवपुर से गणेश घाट तक सड़क चौड़ीकरण, साइन बोर्ड्स, ओवरहेड टैंक और स्थानीय दुकानों के सुव्यवस्थित विकास की योजना तैयार की जा रही है।

बैठक में दूसरे चरण के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें—
• पर्यटन को बढ़ावा देना
• कृषि क्षेत्र में वृद्धि
• ग्रामीणों को आजीविका से जोड़ना
• युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रदान करना
जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया।

SECL अधिकारियों ने सभी विकास प्रस्तावों को शीघ्र प्रस्तुत करने की बात कही, ताकि अनुमोदन की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जा सके।

यह पहल न केवल सिहावा को पर्यटन के मानचित्र पर उभारने में सहायक होगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति देगी और ग्रामीण युवाओं को नए अवसर प्रदान करेगी।

  • Related Posts

    धमतरी में 15 अप्रैल को रोजगार मेला, 200 पदों पर होगी भर्ती

      धमतरी, 07 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।…

    Read more

    उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर सख्ती: 09 केन्द्रों में विक्रय प्रतिबंध, कई को कारण बताओ नोटिस

    धमतरी, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर बिक्री एवं अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने