Ro no D15139/23

मडेली गांव में हर्बल खेती की ओर सशक्त कदम, सिंदूर की खेती से बढ़ेगी ग्रामीण आय

*औषधीय पौध बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राव ने किया निरीक्षण*

धमतरी, 23 जुलाई 2025/
धमतरी जिले के ग्राम मडेली में आज औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पौध बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जे ए सी एस राव ने गांव पहुंचकर औषधीय पौधों के संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और स्थानीय स्व-सहायता समूह की दीदीयों एवं किसानों के साथ हर्बल खेती को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान श्री राव ने मडेली में हर्बल गार्डन की स्थापना हेतु संभावित स्थल का भी निरीक्षण किया और सिंदूर पौधे की खेती को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने जानकारी दी कि एक सिंदूर पौधे से औसतन 1 किलो उपज प्राप्त होती है, जिसकी बाजार में कीमत 500 रूपये प्रति किलो है। यदि कोई परिवार 50 पौधे लगाता है, तो उसे लगभग 25 हजार रूपये तक की अतिरिक्त वार्षिक आय हो सकती है।

ग्राम मडेली के 298 परिवारों की बाड़ियों में सिंदूर पौधे लगाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। स्व सहायता समूह की दीदीयों ने इस पहल में उत्साहपूर्वक भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

श्री राव ने इसके साथ-साथ सिंगपुर क्षेत्र के बुटीगढ़ का भी दौरा किया, जहां 5 एकड़ भूमि पर 50 हजार औषधीय पौधे लगाए जाने की योजना है। यह कदम पारंपरिक औषधीय खेती को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारीगण, जनपद पंचायत मगरलोड के सीईओ, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, ग्राम पंचायत मडेली की स्व सहायता समूह की सदस्याएं और किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धमतरी में इस बार एकलव्य खेल परिसर में होगा रावण दहन

      नागरिकों की सुविधा, सुगम यातायात और बेहतर आयोजन व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय धमतरी, 20 अक्टूबर 2026। धमतरी शहर में इस वर्ष आज शाम दशहरा पर्व…

    Read more

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने सड़क पर उतरे एनसीसी, स्काउट गाइड और एनएसएस कैडेट

    नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के लिए कर रहे जागरूक   धमतरी, 19 अक्टूबर 2026। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?