Ro no D15139/23

स्मृति पुस्तकालय योजना को मिल रहा जनसमर्थन, अब तक लगभग 1000 पुस्तकें दान दी गई

रायपुर, 23 जुलाई 2025: ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में रायपुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल ‘स्मृति पुस्तकालय योजना’ को जनमानस का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में 15 जुलाई से प्रारंभ इस योजना के तहत आज तक 43 दानदाताओं द्वारा 949 से अधिक पुस्तकें दान की जा चुकी हैं।

आज के दो दानदाताओं – सुश्री कौशल्या यदु और श्री खेमराज रात्रे ने कुल 103 पुस्तकें दान कीं। इन पुस्तकों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर गाइड तथा प्रेरणादायक साहित्य शामिल हैं। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने दानदाताओं को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।

विशेष बात यह रही कि कौशल्या यदु, जो स्वयं अशिक्षित हैं, ने तीन प्रेरणादायक उपन्यास दान करते हुए कहा, “मैं खुद पढ़ नहीं सकी, पर चाहती हूं कि कोई और मेरी तरह अनपढ़ न रह जाए।” वहीं, श्री खेमराज रात्रे ने प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें दान करते हुए कहा, “यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी जो आर्थिक रूप से किताबें खरीदने में सक्षम नहीं हैं।”

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर पुस्तक दान करें और ज्ञान के इस अभियान में सहभागी बनें।

  • Related Posts

    नगर विकास योजना से कचना, लामांडी और सड्डू को मिलेगा सुनियोजित विकास का नया स्वरूप

    भूस्वामियों को सड़क, जलापूर्ति, सीवर और बिजली जैसी सुविधाओं से युक्त सुनियोजित एवं अधिक उपयोगी अंतिम भूखंड देने का प्रस्ताव*   *किसी भी भूमिस्वामी को नहीं किया जाएगा भूमिहीन, 100…

    Read more

    ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

      दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए नई राह ‘दिव्यांग अधिकार और प्रेरक कहानियां’ ब्रेल पुस्तक का हुआ विमोचन ​रायपुर, 29 सितंबर 2026/दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और प्रेरक जीवन…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग