Ro no D15139/23

कलेक्टर मिश्रा ने किया कौशल तिहार का शुभारंभ – युवाओं को मिला हुनरमंद बनने का मंच

*हुनर और हौसले का संगम – धमतरी में “कौशल तिहार 2025” युवाओं के लिए बना अवसर*
*सिक्योरिटी गार्ड का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 5 हितग्राहियों को किट सौपी*

*धमतरी, 28 जुलाई 2025//जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को स्वावलंबी और कौशलयुक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को लाइवलीहुड कॉलेज, धमतरी में तीन दिवसीय “कौशल तिहार 2025” का माँ सरस्वती के चित्र पर पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के कर-कमलों से किया गया। यह तिहार 30 जुलाई तक चलेगा, जिसमें विभिन्न तकनीकी और सेवामूलक क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।*
*कार्यक्रम में सहायक संचालक कौशल विकास श्री शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जिला स्तरीय इस आयोजन में कुल 130 युवाओं ने पंजीयन कराया है। विभिन्न ट्रेडों में शामिल युवाओं की संख्या इस प्रकार है:
• ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी – 10
• इलेक्ट्रिकल इंस्टालेशन – 9
• हेल्थ एंड सोशल केयर – 19
• प्लंबिंग एंड हीटिंग – 49
• फील्ड टेक्नीशियन (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 42
इन प्रशिक्षणार्थियों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन रहा है।
अपने उद्बोधन में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि आज का युग केवल डिग्री का नहीं, कौशल का है। जिसके पास हुनर है, वही आगे बढ़ता है और समाज में प्रतिनिधित्व करता है। हमारा लक्ष्य है कि जिले का हर युवा प्रशिक्षित हो, आत्मनिर्भर बने और स्वरोजगार स्थापित कर सके।
उन्होंने आगे कहा कि जिले के स्थानीय संसाधनों, जैसे पर्यटन, कृषि, सौर ऊर्जा आदि क्षेत्रों में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। गंगरेल जैसे पर्यटन स्थलों में फोटोग्राफी और टूर गाइडिंग को रोजगार के रूप में अपनाने, तथा “प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना” के अंतर्गत सोलर पैनल इंस्टॉलेशन का प्रशिक्षण लेकर व्यवसाय शुरू करने की संभावनाएं युवाओं के सामने रखीं।
कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि जो भी युवा अपने हुनर के बल पर आगे बढ़ना चाहता है, उसे जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा – चाहे वह तकनीकी सहायता हो, प्रशिक्षण हो या ऋण व्यवस्था।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री तेजपाल ध्रुव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कौशल केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की एक कला भी है। यह आपको न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि आत्मविश्वास भी देता है।
कार्यक्रम के अंतर्गत सिक्योरिटी गार्ड का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 5 हितग्राहियों को कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा किट वितरित की गई, जो उनकी स्वरोजगार यात्रा की शुरुआत का प्रतीक बना। इससे उन्हें न केवल आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।
*कौशल तिहार 2025 जिले के युवाओं को उनकी क्षमता पहचानने, तकनीकी ज्ञान अर्जित करने और रोजगार या स्वरोजगार के माध्यम से एक सशक्त भविष्य गढ़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा*

  • Related Posts

    रायपुर–कुरूद यात्री रेल सेवा शुरू, धमतरी जिले में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार को मिली नई गति

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, जिले के सिर्री, चटौद और कुरूद स्टेशन होंगे लाभान्वित   अब क्षेत्रवासियों की निगाहें कुरूद से…

    Read more

    धमतरी में इस बार एकलव्य खेल परिसर में होगा रावण दहन

      नागरिकों की सुविधा, सुगम यातायात और बेहतर आयोजन व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय धमतरी, 20 अक्टूबर 2026। धमतरी शहर में इस वर्ष आज शाम दशहरा पर्व…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?