Ro no D15139/23

झारखंड के देवघर में कांवड़ियों की बस ट्रक से टकराई, 18 की मौत

देवघर । झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। यह हादसा गोड्डा-देवघर मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के पास हुआ।
घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की है। बस में सवार एक कांवड़िए के अनुसार, बस तेज रफ्तार में चल रही थी। इस दौरान चालक को झपकी आ गई और बस ट्रक से टकरा गई। इसके बाद वह एक पत्थर पर चढ़कर सीधे ईंटों के ढेर में जा घुसी। हादसे के वक्त अधिकतर कांवड़िए सो रहे थे। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। सूचना मिलने पर मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन समेत पुलिस टीम पहुंची और राहत-बचाव किया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए मोहनपुर सीएचसी भेजा गया.
स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि हादसे में 20 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं. जान गंवाने वाले कांबड़ियों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है। ज्यादातर कांबड़िए नवादा के अकबरपुर, हिसुआ और पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्रों के रहने वाले हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए।
हादसे पर स्थानीय बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दुख जाताया है. उन्होंने कहा कि मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देवघर के मोहनपुर में कांवरियों से भरी बस की भीषण दुर्घटना बेहद हृदयविदारक है। अब तक 6 श्रद्धालुओं की मृत्यु और 23 के घायल होने की सूचना है। मैंने जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सिविल सर्जन को घायलों के समुचित इलाज और गंभीर मामलों में हायर सेंटर रेफर सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें।
हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ, दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
आपको बता दें कि देवघर, जिसे बैद्यनाथ धाम के नाम से भी जाना जाता है। यहां हर साल, श्रावण के महीने में लाखों श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा करने और पवित्र गंगा जल चढ़ाने आते हैं। देवघर को देवताओं का निवास स्थान माना जाता है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया, जिसमें सभी के कल्‍याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और देखभाल के महत्व पर बल दिया गया…

    Read more

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    CEIR पोर्टल की मदद से गुजरात में 74,823 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए गए गुजरात ने CEIR पोर्टल के जरिए गुम और चोरी हुए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    लैंडफॉल के बाद अर्नब का कहर, आंध्र में घरों में घुसा पानी, ओडिशा में तेज तूफान

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ