Ro no D15139/23

डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी करने पर मौनाला रशीदी की हुई पिटाई

नोएडा । यूपी के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के कपड़ों को लेकर विवादित बयान देने वाले मौलाना साजिद रशीदी की नोएडा में पिटाई हो गई है। उन पर सपा कार्यकर्ताओं ने एक टीवी शो के दौरान हमला किया और थप्पड़ बरसाए। बता दें कि मौलाना साजिद रशीदी ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। मौलाना की पिटाई के मामले में मौलाना ने थाना सेक्टर-126 पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
क्या है पूरा मामला?
मौलाना साजिद रशीदी ने समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को लेकर विवादित बयान दिया था। दरअसल डिंपल यादव कुछ दिनों पहले एक मस्जिद में गई थीं। इस दौरान डिंपल ने जो कपड़े पहने थे, उस पर मौलाना साजिद रशीदी ने विवादित बात कही थी।
मौलाना ने कहा था, “मैं एक फोटो दिखाता हूं, जिसे देखकर शर्मा जाएंगे। मैं किसी का नाम नहीं लेता लेकिन सभी जानते हैं, जो मोहतर्मा उनके साथ थीं वो तो अपने मुस्लिम पहनावे में थीं। उनका सिर ढका हुआ था। दूसरी मोहतर्मा थीं डिंपल यादव। उनकी ############ हैं।”
मौलाना पर हमला कैसे हुआ?
मौलाना साजिद रशीदी के डिंपल यादव पर विवादित बयान के बाद वह चर्चा में थे और उनकी आलोचना हो रही थी। इसी बीच वह नोएडा में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सपा के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया और थप्पड़ बरसाए।
सपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना का वीडियो खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल किया। इस मामले में समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष मोहित नागर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि डिंपल पर मौलाना की विवादित टिप्पणी की वजह से मौलाना और सपा कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई और सपा के लोगों ने उन्हें पीट दिया।
मोहित नागर ने कहा, “मौलाना एक खास पार्टी के एजेंट बने हुए हैं। मौलाना अगर माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।”

  • Related Posts

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मेल-बैलेट यानी डाक से वोट डालने के नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन की उस…

    Read more

    नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? देखें सूची

    Nepal Petrol Diesel Price: नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद महंगाई चरम पर पहुंच गई है. चीनी का भाव 140 रुपये प्रति किलो हो गया है, तो मटन 1700 रुपये…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय